फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   CBSE board 12th results

12वी कक्षा का सीबीएससी का वार्षिक परिणाम घोषित

विज्ञापन
CBSE board 12th results
अच्छे अंक प्राप्त करने पर प्रभलीन कौर को मिठाई खिलातेी उसकी माता
राजोरी। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) के 12वीं कक्षा के वार्षिक परिणाम घोषित होते ही विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। शुक्रवार को घोषित हुए सीबीएसई परीक्षा परिणामों में बेहतर अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों ने डॉक्टर, इंजीनियर, आईएएस, आईपीएस अधिकारी बन कर देश सेवा करने का जिक्र किया।
विज्ञापन

राजोरी में सेना के आर्मी गुडविल पब्लिक स्कूल में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले हित्तम अयूब ने कहा कि उनके माता-पिता के आशीर्वाद और शिक्षकोें की मेहनत से इतने अच्छे अंक प्राप्त किए हैं। हित्तम ने आईएएस अधिकारी बनकर देश सेवा करने की बात करते हुए कहा कि वह इस सपने को पूरा करने के लिए आगे भी कड़ी मेहनत जारी रखेंगे। वहीं, साक्षी चौधरी ने 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया। उन्होंने कहा कि वह डॉक्टर बन कर लोगों की सेवा करना चाहती हैं। कोविड के चलते घर पर रहकर ही मेहनत की है, और अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन के कारण और सोशल नेटवर्किंग साइट का सही प्रयोग करके इतने अच्छे अंक प्राप्त किए हैं। वह आगे एमबीबीएस के लिए इसी प्रकार से घर बैठे मेहनत कर रही हैं।
विज्ञापन

अविनाश शर्मा एवं मेहरूनीसा ने 92.8 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर डॉक्टर बनने का सपना संजोते हुए बताया कि कोविड महामारी के चलते उनकी पढ़ाई उस तरह से तो नहीं हुई जैसे स्कूल जाकर होनी चाहिए थी। लेकिन, फिर भी उन्होंने बहुत मेहनत की है और अपने माता-पिता और शिक्षकों के आशीर्वाद से इतने अंक प्राप्त किए हैं। अब आगे कड़ी मेहनत कर डॉक्टर बनना है और लोगों की सेवा करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तैयबा कोसर ने 91.6 प्रतिशत अंक लेने पर शिक्षक बनने की बात कही। वहीं, रिफ्त आरा आवान, प्रभलीन कौर और हिमांशी साहनी ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल और अभिभावकों का नाम रोशन किया है।

CBSE board 12th results

CBSE board 12th results

CBSE board 12th results

CBSE board 12th results

CBSE board 12th results

CBSE board 12th results

CBSE board 12th results

CBSE board 12th results

CBSE board 12th results

CBSE board 12th results

CBSE board 12th results

CBSE board 12th results

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed