फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   cbse 12th result rajauri

Rajouri News: सीबीएसई 12वीं में शगुन शर्मा 94 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल में टॉपर

Tue, 14 May 2024 04:52 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी Updated Tue, 14 May 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
cbse 12th result rajauri
परीक्षा परिणाम घोषित होते ही झूमे विद्यार्थी, साझा किए अपने विचार
विज्ञापन

कोई आईएएस तो कोई डॉक्टर बनकर करना चाहते हैं देश की सेवा
संवाद न्यूज़ एजेंसी

राजोरी। सीबीएससी की 12वीं कक्षा का वार्षिक परिणाम घोषित होते ही विद्यार्थी झूम उठे। आर्मी गुडविल पब्लिक स्कूल राजोरी से शगुन शर्मा ने 94 प्रतिशत अंक लेकर टॉप किया। उसने बताया कि वह माता-पिता के मार्गदर्शन के साथ-साथ अध्यापकों के बताए अनुशासन के तहत पढ़ाई को पूरा करती चली आ रही है। उसने अपनी कामयाबी के लिए विद्यालय अध्यापकों और अपने पिता का विशेष योगदान बताया है। उसने बताया कि वह डॉक्टर बनकर लोगोें की सेवा करना चाहती है।


आर्मी गुडविल पब्लिक स्कूल से 92 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल के दूसरे टॉपर रक्ष चोपड़ा ने अपनी सफलता का श्रेय माता और स्कूल के शिक्षकों को दिया। आईएएस बनने का सपना संजोते हुए रक्ष चोपड़ा ने बताया कि वो आगे भी ऐसी ही मेहनत जारी रखेंगे और आईएएस बन कर सेवा करना चाहेंगे। वहीं इसी स्कूल के छात्र पारुल कोछड़ ने बताया कि उनका सपना शिक्षक बनकर शिक्षा की अलख जगाना है। साथ ही वह ऐसे बच्चों को शिक्षा प्रदान करेंगे जो पढ़ना तो चाहते हैं, लेकिन किन्हीं कारणों से पढ़ नहीं पाते। 80 प्रतिशत अंक लेने वाले कृष गुप्ता ने सफलता का श्रेय स्कूल के शिक्षकोें और माता-पिता के आशीर्वाद को दिया। उसने बताया कि युवाओं को चाहिए कि वे सोशल मीडिया का प्रयोग अपनी पढ़ाई में करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed