फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Bus drivers and co-drivers made aware of traffic rules

Rajouri News: बस चालकों और सह चालकों को करवाया यातायात नियमों से अवगत

Sun, 09 Feb 2025 01:43 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी Updated Sun, 09 Feb 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Bus drivers and co-drivers made aware of traffic rules
चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देते डीटीआई। संवाद - फोटो : sunderbani
सुंदरबनी के नए बस स्टैंड पर जागरूकता सत्र का आयोजन
विज्ञापन

सुंदरबनी। यातायात पुलिस के प्रमुख डीटीआई मंजूर अहमद कोहली ने स्थानीय बस चालकों और परिचालकों को यातायात नियमों से अवगत कराने के लिए नए बस स्टैंड पर जागरूकता सत्र का आयोजन किया।

इस दौरान बस चालकों और सह चालकों को 10 मिनट के लिए एकत्रित कर उन्हें यातायात नियमों की गहन जानकारी दी गई। इस अवसर पर डीटीआई मंजूर अहमद कोहली ने कहा कि बस, मिनीबस या कोई भी वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें। शराब या किसी अन्य नशे की स्थिति में वाहन न चलाएं। 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को वाहन या मोटरसाइकिल न दें, क्योंकि यह कानूनन दंडनीय अपराध है। अपने आसपास के लोगों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक करें। जब तक चालक और सह चालक स्वयं जिम्मेदारी नहीं लेंगे, तब तक सड़क दुर्घटनाएं नहीं रुकेंगी। उन्होंने कहा कि अधिकतर सड़क हादसे वाहन चलाते समय मोबाइल फोन के उपयोग और नशे की वजह से होते हैं। इसलिए सभी चालकों को चाहिए कि वे सतर्कता बरतें और सुरक्षित ड्राइविंग सुनिश्चित करें। इस दौरान दर्जनों चालकों और सह चालकों ने इस जागरूकता सत्र का लाभ उठाया और डीटीआई मंजूर अहमद कोहली का धन्यवाद व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed