फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Burglars have millions clean hands on stuff and cash

चोरों ने लाखों के सामान और नकदी पर कर दिया हाथ साफ

Mon, 12 Jan 2015 11:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी Updated Mon, 12 Jan 2015 11:43 AM IST
विज्ञापन
Burglars have millions clean hands on stuff and cash

चोरों ने शनिवार की रात तीन दुकानों में सेंध लगाते हुए लाखों रुपये के सामान और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। बुद्धल तहसील के केवल गांव में किराने की दो दुकानों और थन्नामंडी में केमिस्ट की दुकान को चोरों ने अपना निशाना बनाते हुए सामान और नकदी उड़ा लिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जिले की बुद्धल तहसील स्थित केवल गांव में मौलवी मोहम्मद दीन और मुंशी आलम की किराने की दुकानों में चोरों ने हाथ साफ कर दिया।

मोहम्मद दीन की दुकान के शटर पर लगे ताले तोड़ कर चोर अंदर घुसे और दुकान से करीब 25 हजार रुपये नकद और खाने-पीने का सामान उड़ा दिया। वहीं मुंशी की किराने की दुकानों में चोरों ने खिड़की से घुस कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। दुकान से चोर करीब 30 हजार रुपये नकद और काफी सामान चुरा कर ले गए।
विज्ञापन

 
एक अनुमान के अनुसार, दोनों दुकानों से चोरों ने करीब दो लाख रुपये का सामान और नकदी चुरा लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में एसएचओ बुद्धल ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर धर पकड़ के लिए छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उधर, जिले की थन्नामंडी क्षेत्र स्थित एक केमिस्ट की दुकान से चोरों ने करीब एक लाख रुपये नकद और दवाएं चुरा लिया। खान मेडिकल हॉल में चोर दुकान का ताला तोड़ कर अंदर घुसे और वहां रखे नकद रुपये और दवाएं चुरा लीं। मालिक के अनुसार, सुबह जब वह दुकान पहुंचे तो ताला टूटा हुआ पाया। अंदर जाकर जांच की तो पाया कि दुकान के काउंटर के सेफ में रखे एक लाख रुपये और काफी दवाएं चुरा ली गई हैं।

 
मालिक अंजुम खान ने बताया कि करीब डेढ़ लाख से भी अधिक की चोरी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। क्षेत्र के एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कुछ संदिग्ध युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया है। संदिग्ध युवकों से पूछताछ जारी है और बहुत जल्द पुलिस को सफलता मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed