फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Bullion traders took out rally

सराफा व्यापारियों ने निकाली रोष रैली

Tue, 29 Mar 2016 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी Updated Tue, 29 Mar 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
Bullion traders took out rally
प्रदर्शन - फोटो : demo

एक्साइज ड्यूटी में संशोधन की मांग को लेकर शुरू की गई सराफा व्यापारियों की हड़ताल सोमवार को 28वें दिन भी जारी रही। व्यापारी अपनी मांग के समर्थन में दुकानें बंद कर हड़ताल और धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। गुस्साए व्यापारियों ने सोमवार को रोष रैली निकाली और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। स्वर्णकार संघ राजोरी के बैनर तले आयोजित रोष रैली में भारी संख्या में सराफा व्यापारियों और छोटे कारीगरों ने भाग लिया। शहर के टाउन हाल से निकाली रोष रैली मुख्य बाजार से होते हुए तहसील परिसर पहुंची।

विज्ञापन


तहसील परिसर के सामने व्यापारियों को संबोधित करते हुए संघ के जिला प्रधान रघुवीर सर्राफ ने कहा कि एक महीने से हड़ताल की जा रही है, लेकिन केंद्र सरकार को हमारी चिंता नहीं है। सराफा व्यापारी हों या छोटे कारीगर, हड़ताल के चलते सभी को दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। दुकानें बंद होने से करोड़ों का नुकसान हो रहा है। परिवार में भूखे रहने की नौबत आ रही है। वित्त मंत्री के अड़ियल रवैये के चलते आम जनता को दरबदर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन


व्यापारियों ने केंद्र सरकार के नाम तहसीलदार को अपनी मांगों के समर्थन में एक ज्ञापन भी सौंपा और एक्साइज ड्यूटी में संशोधन की मांग की। स्वर्णकार संघ नौशेरा के प्रधान सुभाष कपूर के नेतृृत्व में भी नौशेरा में प्रदर्शन किया गया। हाथों में काले झंडे लेकर सराफा व्यापारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार एक्साइज ड्यूटी में संशोधन करने का फैसला जल्द ले। प्रदर्शन में जगदीश चंद, दीपक वर्मा, धीरज कपूर, श्याम मुरारी, राजेश कुमार, अशोक वर्मा आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed