फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   bridge ready, relief three villages

पुल बनने से तीन गांवों को राहत

Fri, 11 Dec 2015 02:07 AM IST
पुंछ/अमर उजाला ब्यूरो
पुंछ/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 11 Dec 2015 02:07 AM IST
विज्ञापन
bridge ready, relief three villages

वीरवार को सड़क एवं भवन निर्माण मंत्री सैयद अल्ताफ  हुसैन बुखारी ने मेंढर तहसील का दौरा किया। इस उन्होंने जहां कई सड़कों के निर्माण कार्यों का जायजा लिया, वहीं मेंढरी नदी पर बनाए गए पक्के पुल का उद्घाटन भी किया।

विज्ञापन


मेंढरी नदी पर पुल बनने से तीन गांवों के लोगों को बड़ी राहत मिली है। मंत्री ने पिछले कई दशक से आतंकवाद के कारण निर्माणाधीन सखी मैदान, कालाबन कलाई सड़क पर बनाए जाने वाले एक पुल का नींव पत्थर भी रखा। मंत्री ने सड़क निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


वीरवार दोपहर राज्य के सड़क एवं भवन निर्माण मंत्री सैयद अल्ताफ  हुसैन बुखारी मेंढर तहसील के दौरे पर पहुंचे। उनके साथ जिला प्रशासन के आला अधिकारियों के अलावा विधायक शाहमोहम तांत्रे और एमएलसी यशपाल शर्मा, मेंढर के विधायक जावेद अहमद राणा भी मौजूद थे। मंत्री ने पुंछ-मेंढर मार्ग पर स्थित छजला पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां पर उन्होंने करीब 702.10 लाख रुपये की लागत से बने मेंढरी नदी पर बने पुल का उद्घाटन किया। इस पुल के उद्घाटन के साथ ही करीब 20 हजार की आबादी के तीन गांवों छजला, थमलोट और टांई को जिले एवं देश के अन्य हिस्सों से सड़क मार्ग से जोड़ा।

इसके बाद वे सखी मैदान, कालाबन कलाई सड़क मार्ग के विस्तार कार्य को देखने पहुंचे। जिले की तीन तहसीलों मेंढर, हवेली और सूरनकोट को आपस में जोड़ने के लिए बनाई जाने वाली करीब 19 किलोमीटर लंबी सड़क के धीमी गति से चल रहे निर्माण कार्य पर रोष प्रकट करते हुए मंत्री ने चीफ इंजीनियर को सड़क निर्माण का कार्य दोनों तरफ  से शुरू करने के निर्देश दिए साथ ही इस मार्ग पर बनाए जाने वाले एक पुल का नींव पत्थर भी रखा।


इस अवसर पर म़ंत्री ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार की प्राथमिकता पीरपंजाल क्षेत्र के तेजी से विकास करने और क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाना है। इस अवसर पर जिला विकास आयुक्त मोहमद हारुण मलिक, एसएसपी जतिन्दर सिंह जोहर भी साथ थे।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed