{"_id":"69afb86f1608a8338e00c964","slug":"body-of-missing-soldier-fished-out-from-stream-in-rajouri-jammu-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: ट्रेनिंग के दौरान बड़ा हादसा, राजोरी में नदी से लापता सैनिक का शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: ट्रेनिंग के दौरान बड़ा हादसा, राजोरी में नदी से लापता सैनिक का शव बरामद
Tue, 10 Mar 2026 11:53 AM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: Nikita Gupta
Updated Tue, 10 Mar 2026 11:53 AM IST
सार
जम्मू-कश्मीर के राजोरी जिले में नदी पार करने के प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान लापता हुए सिपाही अक्षित शर्मा का शव मंगलवार को मनावर नदी से बरामद किया गया।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस
- फोटो : निकिता गुप्ता
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के राजोरी जिले में नदी पार करने के प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान लापता हुए एक सैनिक का शव मंगलवार सुबह बरामद कर लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि सैनिक सोमवार दोपहर से लापता था, जिसके बाद बड़े स्तर पर तलाशी अभियान चलाया गया।
अधिकारियों के अनुसार सिपाही अक्षित शर्मा का शव मंगलवार सुबह मनावर नदी से बरामद किया गया। यह अभियान सेना, एनडीआरएफ और स्थानीय बचाव दल की संयुक्त टीम ने खौर क्षेत्र में चलाया।
सेना के मुताबिक, सोमवार को करीब 12 बजे सुंदरबनी इलाके में नदी पार करने के प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान सिपाही अक्षित शर्मा लापता हो गए थे। इसके बाद सेना और नागरिक एजेंसियों के सभी उपलब्ध संसाधनों के साथ व्यापक खोज अभियान शुरू किया गया था।
विज्ञापन
काफी प्रयासों के बाद मंगलवार सुबह उनका शव नदी से बरामद कर लिया गया।