{"_id":"60f86a238ebc3e79bf754b12","slug":"blood-donation-rajouri-news-jmu2399431180","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआरपीएफ जवान ने गर्भवती महिला को रक्त देकर बचाई जान 17-40-37","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआरपीएफ जवान ने गर्भवती महिला को रक्त देकर बचाई जान 17-40-37
विज्ञापन
rajori raktdan.jpg
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। जिले में सीआरपीएफ की 72वीं बटालियन के जवान ने गर्भवती महिला को रक्तदान कर उसकी जान बचाई है।
जानकारी के अनुसार केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) जवान हितेश जम्वाल ने एक जरूरतमंद महिला को रक्त देकर मानवता की एक मिसाल पेश की है। एक गर्भवती महिला मुसर्त शाहीन (25) पत्नी इम्तियाज अहमद निवासी पुंछ बच्चे को जन्म देने जीएमसी पहुंची, तो उसकी तबियत अचानक बिगड़ गई। डॉक्टरों ने महिला के परिवारीजनों को बताया कि उसे खून की सख्त जरूरत है।
जब सीआरपीएफ जवान हितेश जम्वाल को महिला की तबियत बिगड़ने के बारे में पता चला, तो वह तुरंत महिला को रक्त देने जीएमसी पहुंच गया और ग्रुप मैच होने पर अस्पताल प्रबंधन ने महिला को तुरंत सीआरपीएफ जवान का रक्त चढ़ाया। रक्त चढ़ने के बाद जब महिला की हालत ठीक हो गई, तो डॉक्टरों ने उसका प्रसव कराया।