{"_id":"962eaeddf26299880e7a17192fed0c35","slug":"bjp-workers-clashed-nc-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा-नेकां कार्यकर्ता भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा-नेकां कार्यकर्ता भिड़े
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Fri, 19 Dec 2014 01:47 AM IST
विज्ञापन
कालाकोट में बुधवार की देर रात भाजपा और नेकां कार्यकर्ताओं में भिड़ंत हो गई, जिससे महिला सहित भाजपा के दो कार्यकर्ता घायल हो गए। उधर, थन्नामंडी में भी भाजपा-नेकां कार्यकर्ताओं में झड़प हुई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, जब भाजपा कार्यकर्ता बुधवार रात आठ बजे डोर टू डोर प्रचार कर रहे थे तो उसी समय नेकां कार्यकर्ताओं ने प्रचार में बाधा डालने का प्रयास किया। भाजयुमो के कालाकोट ब्लाक अध्यक्ष सुनील वर्मा ने बताया कि चार-पांच नेकां कार्यकर्ता भाजपा के चुनाव प्रचार का विरोध करने लगे और पार्टी कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया। इसमें भाजपा के दो कार्यकर्ता, जिन में एक महिला भी शामिल है, घायल हो गए।
विज्ञापन
घायल महिला शहनाज अख्तर और मोहम्मद लतीफ को क्षेत्र के सरकारी अस्पताल मेें भर्ती करवाया गया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात नेकां कार्यकर्ताओं की धर पकड़ के लिए अभियान छेड़ दिया है। उधर, जिले के थन्नामंडी क्षेत्र में भी प्रचार के दौरान भाजपा-नेकां कायकर्ताओं में झड़प के समाचार मिले हैं। प्रचार करते समय नेकां कार्यकर्ताओं की भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ किसी बात पर कहासुनी हो गई। मौके पर मौजूद कुछ वरिष्ठ नेताओं ने बीच बचाव कर मामला टाल दिया।
विज्ञापन