{"_id":"c77b1661a84573ae4c7fe4c461b753cf","slug":"bjp-for-development-jitaan-sidhu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास के लिए भाजपा को जिताएं - सिद्धू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास के लिए भाजपा को जिताएं - सिद्धू
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Mon, 15 Dec 2014 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के स्टार प्रचारक और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि विकास के लिए भाजपा को जिताना जरूरी है। भ्रष्टाचार और बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या है, जिसे भाजपा ही खत्म कर सकती है।
विज्ञापन
नेकां, पीडीपी और कांग्रेस पर जमकर प्रहार करते हुए कहा कि इन सबने राज्य को जमकर लूटा है। इस बार भाजपा को मौका दें। सिद्धू रविवार को नौशेरा में भाजपा प्रत्याशी रविंद्र रैना के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 50 वर्ष पहले नेहरू जी ने कहा था कि 10 वर्षों में गरीबी मिटा दूंगा, गरीब मिट गया, लेकिन गरीबी नहीं मिटी। राज्य में अगली सरकार भाजपा का ही बनने का दावा किया।
विज्ञापन
सिद्धू ने कहा कि यहां के सड़कों की हालत देखकर ऐसा लगता है कि क्षेत्र में कुछ हुआ ही नहीं है। विकास के नाम पर जमकर धन की बंदरबांट की गई है। उन्होंने ऐसी सरकार को सबक सिखाने की अपील की। क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा प्रत्याशी रैना को जिताने की अपील की।
उधर, इस मौके पर पूर्व सरपंच अशोक चौधरी, मोहम्मद शफी सहित कई लोगों ने भाजपा का दामन थामा। इस अवसर पर कुलभूषण नाग, सुखराम चौधरी, मूलराज शर्मा, नीना शर्मा, अनु भसीन, बाबू गुंबल आदि मौजूद थे।