फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   awearness

सड़क सुरक्षा और कोविड -19 जगरूकता के लिए साइक्सलिंग एक्सपीडिशन आयोजित

विज्ञापन
awearness
राजोेरी। बॉर्डर रोड्स आर्गेनाइजेशन (बीआरओ) ने 61वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कोविड के खिलाफ और सड़क सुरक्षा और सावधानियों के बारे में शिक्षित करने और जागरूकता बढ़ाने के लिए साइकिल अभियान का आयोजन किया। इस अभियान को 58 आरसीसी द्वारा तीन मई को 'अजादी का अमृत महोत्सव' के भाग के रूप में बुद्धल से रवाना किया गया।
विज्ञापन

अभियान की अगुवाई 79 आरसीसी प्रोजेक्ट संपर्क के कैप्टन स्वतंत्र द्वारा की जा रही है। रैली बुद्धल, बडून बथुनी, नौशेरा, कलसियन, लाम, मंजाकोट, कलाई सहित चयनित मार्ग से होते हुए 07 मई को पुंछ में समाप्त होगी। अभियान दल 5 दिन की अवधि में 311 किलोमीटर की दूरी तय करेगा। यात्रा के दौरान टीम सड़क सुरक्षा पर पंपलेट वितरित करेगी और सड़क सुरक्षा पर ड्राइवरों और स्थानीय लोगों को जागरूक करेगी। साथ ही स्थानीय लोगों को मास्क का वितरण और कोविड-19 महामारी के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए टीम द्वारा जागरूक किया जाएगा। यहां यह उल्लेख करना उचित है कि देश भर में स्थित सभी बीआरओ परियोजनाएं कोविड-19 के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए इस तरह के अभियान चला रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed