फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   awareness programme

Rajouri News: धातुओं से बढ़ रहे पर्यावरण प्रदूषण पर किया जागरूक

Mon, 03 Feb 2025 03:37 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी Updated Mon, 03 Feb 2025 03:37 AM IST
विज्ञापन
awareness programme
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजोरी। बाबा गुलाम शाह बादशाह विश्वविद्यालय (बीजीएसबीयू) में सिविल इंजीनियरिंग विभाग ने पर्यावरण प्रदूषण और इसके दुष्प्रभावों पर व्याख्यान का आयोजन किया। इसमें अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के सहायक प्रो. डॉ. सैफ उल्लाह खान ने भारी धातुओं से बढ़ रहे प्रदूषण के बारे में जागरूक किया।

डॉ. खान ने मानव स्वास्थ्य और पारिस्थितिकी तंत्र पर सीसा, पारा, आर्सेनिक और कैडमियम जैसी भारी धातुओं के प्रतिकूल प्रभावों पर चर्चा की। उन्होंने आधुनिक उपचार तकनीकों पर प्रकाश डाला और टिकाऊ समाधानों के माध्यम से पर्यावरण प्रदूषण को दूर करने में सिविल इंजीनियरों की भूमिका पर जोर दिया। बीजीएसबीयू के उप कुलपति प्रो. जावेद इकबाल ने कहा, पर्यावरण प्रदूषण बड़ी चुनौती है। इस तरह के व्याख्यान छात्रों को स्थायी समाधानों में योगदान देने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि पढ़ाने के साथ छात्रों को पर्यावरण प्रदूषण को रोकने के उपायों पर भी काम करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed