फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   arrest

एसएसपी के घर विस्फोट मामले में तीन हिरासत में

विज्ञापन
arrest
राजोरी। मेहरा चौकिया निवासी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के घर पर संदिग्ध विस्फोट की गुत्थी पुलिस ने करीब-करीब सुलझा ली है। पुलिस ने इस मामले में मेहरा निवासी पिता-पुत्र सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार हिरासत में लिए गए तीनों लोग एसएसपी के घर के पास पड़ोस में ही रहते हैं। पुलिस तीनों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि वे विस्फोटक कहां से लाए और कौन-कौन से लोगों ने उन्हें विस्फोटक प्रदान करने में मदद की है। सूत्रों के अनुसार उक्त तीनों लोगों ने किसी पुरानी रंजिश के चलते एसएसपी के घर पर विस्फोट करके दहशत फैलाने की कोशिश की थी, क्योंकि वह रंजिश का बदला एसएसपी व उसके परिवार से ले सकें। पुलिस सूत्रों ने एसएसपी के घर पर विस्फोट में आतंकवादियों का हाथ होने से इनकार करते हुए बताया कि यह विस्फोट मात्र रंजिश के चलते स्थानीय लोगों ने ही किए थे। ताकि वह दहशत फैलाकर अपनी रंजिश का बदला ले सकें। फिलहाल पुलिस का कोई भी अधिकारी इस संबंध में कुछ बताने को तैयार नहीं है। सूत्रों के अनुसार दो दिनों में पुलिस इस संबंध में प्रेसवार्ता कर पूरे मामले का खुलासा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed