{"_id":"dadf64b95dbef51a9e970e6f2f78e332","slug":"angry-happened-on-power-crisis-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली संकट पर फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली संकट पर फूटा गुस्सा
Updated Tue, 10 Mar 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली संकट से खफा थन्नामंडी क्षेत्र के नीरोजाल वासियों ने सोमवार को सड़क जाम कर बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके अलावा शहर के वार्ड नं. आठ के लोगों का भी बिजली की अघोषित कटौती पर गुस्सा फूटा।
विज्ञापन
थन्नामंडी के नीरोजाल क्षेत्र में दो हफ्तों से ट्रांसफार्मर खराब पड़ा है। विभाग द्वारा इसे बदलने के लिए कोई कदम नहीं उठाने से गुस्साए लोगों ने थन्नामंडी-राजोरी मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर स्थानीय निवासी जावेद इकबाल, अंजूम खान, बशीर हुसैन, नजीर अहमद आदि लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया।
लोगों ने कहा कि दो हफ्ते में कई बार एक्सईएन कार्यालय जा कर नया ट्रांसफार्मर लगाने की गुहार लगाने के बाद भी किसी ने कोई कार्रवाई नहीं की। मजबूर होकर लोगों को प्रदर्शन का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन
उधर, शहर के वार्ड नं. आठ के लोगों ने बिजली की अघोषित कटौती पर प्रदर्शन करते हुए विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर स्थानीय निवासी बबलू खान, शिराज मलिक, आफताब बट्ट, नसीर लोन ने आदि ने कहा कि करीब दो हफ्तों से 24 घंटे में केवल तीन या चार घंटे ही बिजली रहती है।