फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   anganbadi workers

समाज कल्यांण विभाग की ओर से सिलाई मशीनो का वितरन किया गया

विज्ञापन
anganbadi workers
सुंदरबनी । समाज कल्याण विभाग की तरफ से बुधवार को आंगनबाड़ी केंद्रों में 12 से 18 वर्ष के बीच के आयु वर्ग की 15 लड़कियों को सिलाई मशीन का वितरण किया गया । समाज कल्याण विभाग के सीडीपीओ कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में डीडीसी सदस्य राजेंद्र शर्मा मुख्य अतिथि और एडीसी विनोध कुमार बहनाल सम्मानित अतिथि रहे।
विज्ञापन

उनकी मौजूदगी में सीडीपीओ शालिनी गुप्ता ने सुंदरबनी के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत 15 गरीब लड़कियों को सिलाई मशीन का वितरण किया। उन्होंने कहा कि यह लड़कियां किसी कारणवश उच्च शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाने के कारण इन्हें विभाग की ओर से आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत किया था। इसमें इन्हें कई प्रकार की सुविधाएं दी जा रही थीं। अब उन्हें विभाग की ओर से सिलाई मशीनें दी जा रही हैं। ताकि यह लड़कियां टेलरिंग का काम करके अपने लिए रोजी रोटी कमा सकें। समाज कल्याण विभाग की ओर से उठाए गए इस कदम की सराहना करते हुए डीडीसी सदस्य राजेंद्र शर्मा ने कहा कि विभाग को ऐसे और भी लड़कियों तथा महिलाओं की निशानदेही करनी चाहिए, जिन्हें सिलाई मशीन की जरूरत हो और टेलरिंग करके वह अपनी रोजी रोटी कमा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed