{"_id":"6159fd2a8ebc3e0997371939","slug":"agriculture-rajouri-news-jmu245010087","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ी इलाकों मे तेज बारिश और आंधी से मक्की की फसल बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ी इलाकों मे तेज बारिश और आंधी से मक्की की फसल बर्बाद
विज्ञापन
कोटरंका के हुब्बी गांव मे बारिश और आंधी से नष्ट फ़सल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी जिले के कोटरंका सब डिवीजन के विभिन्न गांवों में शनिवार रविवार की मध्यरात्रि को हुई तेज बारिश और आंधी तूफान से जहाँ एक तरफ आम जनजीवन व्यस्त हुआ है तो वही दूसरी और मक्का की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई है। जानकारी के अनुसार मध्य रात्रि को करीब 10:00 बजे शुरू हुई मूसलाधार बारिश का रात भर जारी रही और उसके साथ तेज हवाएं भी चलती रही। कई घंटा लगातार चली मूसलाधार तेज बारिश के साथ जो आंधी तूफान चला उसके चलते मक्का की खड़ी फसल बिल्कुल नष्ट हो गई है और किसान लोग इससे परेशान हो गए। स्थानीय गुज्जर युवा नेता गुफ्तार अहमद चौधरी ने बताया कि मक्की की फसल बिल्कुल काटने के लिए तैयार थी और कुछ ही दिनों में किसान ने उसको हटाने की प्रक्रिया शुरू करनी थी लेकिन, रात को हुए बारिश आंधी तूफान से मक्खी की ख़डी फ़सल पूरी तरह से नष्ट हो गई है। उन्होंने बताया कि उक्त गांवों में किसानों के पास मात्र एक सहारा फसल ही होती है और इस बार फसल नष्ट होने से किसान लोग बिल्कुल सड़क पर आ गए हैं। उन्होंने बताया कि इस साल पहले ही बेमौसमी बारिश के चलते किसनो के फल आदि नुकसान हुए थे और अब मक्का कि तैयार फ़सल नष्ट होने से किसानो के पास कुछ बचा ही नहीं है। वही उन्होंने उपराजपाल और डीसी राजोरी से गुहार लगाते हुए कहा कि नुकसान का आकलन करने तत्काल विशेष टीमें गठित की जाएँ ताकि समेय रहते पीड़ित किसानो को नुकसान की भरपाई हो सके।
फोटो मेल से
फोटो कैप्शन
कोटरंका के हुब्बी गांव मे बारिश और आंधी से नष्ट फ़सल
विज्ञापन
फोटो मेल से
फोटो कैप्शन
कोटरंका के हुब्बी गांव मे बारिश और आंधी से नष्ट फ़सल