फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   agitaion

नौशेरा मै महिला की मौत के बाद बवाल

विज्ञापन
agitaion
नौशेरा मै महिला की मौत पर ​​वलाप करते प​​रजन। - फोटो : RAJOURI
नौशेरा। नौशेरा चौक में वीरवार देर शाम भूमि विवाद में दो पक्षों में हुए झगड़ा हो गया। इसमें एक पक्ष के दो सदस्य घायल हो गए। उपचार के लिए दोनों को उप जिला अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के उपरांत एक की गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज जम्मू रेफर कर दिया गया। आरोप है कि इस मामले में पूछताछ करने जब दूसरे पक्ष के घर पुलिस पहुंची तो उसके धमकाने से एक महिला की मौत हो गई। इस मौत मामले में शुक्रवार को महिला के परिजनों ने शव सड़क पर रखकर पुलिस के खिलाफ जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दो पक्षों में हुए झगड़े के बाद शुक्रवार को नौशेरा पुलिस ने मामला दर्ज कर दूसरे पक्ष घर पहुंची। जहां महिला सुनैना कुमारी पत्नी विकास चौधरी निवासी मानपुर (डनका) परिवार में बच्चे के साथ थी। पुलिस टीम पर परिवार वालों ने आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस टीम ने महिला को धमकाया कि परिवार के सदस्य कहां हैं। पुलिस के धमकाए जाने पर महिला मौके पर बेहोश हो गई। महिला के बेहोश होने पर पुलिस वापस चली गई। इसी दौरान घर में कोई आदमी न होने के कारण उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। आसपास के लोगों ने महिला को उप जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को महिला के परिजनों ने शव को लगभग 4:45 बजे मुख्य बस अड्डे पर रखा और नौशेरा के मुख्य चौक में प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महिला के परिवार वालों ने बताया कि पुलिस के चलते महिला की मौत हुई है। अगर पुलिस के सामने महिला बेहोश हुई है। तो महिला को उप जिला अस्पताल में पुलिस को पहुंचाना चाहिए था, जबकि पुलिस वहां से वापस निकल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों के बीच मौके पर पहुंचे एडिशनल एसपी गिरधारी लाल शर्मा, एसडीपीओ जाकिर शाहीन मिर्जा, थाना प्रभारी पंकज शर्मा, तहसीलदार राजू समयाल ने मृतका के परिवार वालों को समझाने की कोशिश की कि मामले की जांच की जाएगी, लेकिन परिजन शव को लेकर अड़े रहे। उनकी यही मांग थी कि जो भी पुलिस वाला इसमें दोषी पाया जाता है उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे निलंबित किया जाए। पुलिस और प्रशासन की तरफ से प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया गया कि इस मामले में पूरी गंभीरता के साथ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही परिवार को आर्थिक मदद दिलाने का भी प्रयास किया जाएगा।
बताया जाता है कि महिला महिला की डेढ़ वर्ष की बच्ची है। लगभग चार घंटे मृतका के मायके और ससुराल लोगों का पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed