फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   agitaion

जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों की कांमछोड हडताल जारी

विज्ञापन
agitaion
सुंदरबनी । जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों की हड़ताल मंगलवार को 19 वें दिन भी जारी रही। दूसरी तरफ से हड़ताल से क्षेत्र में जल संकट और बढ़ गया है। हालांकि पानी की किल्लत को देखते हुए लोग प्राकृतिक जलस्रोतों से पानी लाकर गुजारा चला रहे हैं। हालांकि जलशक्ति विभाग में कार्यरत अस्थायी कर्मचारियों की काम छोड़ हड़ताल शुरू होने पर लोगों ने कार्यालय में पहुंचकर पानी की आपूर्ति सुचारु बनाने के लिए कई बार गुहार लगाई, लेकिन विभाग के अस्थायी कर्मचारियों द्वारा काम छोड़ हड़ताल जारी रखने पर अडिग रहने के कारण अब विभाग लोगों को पानी की सुविधा देने में बेबस नजर आया। इस कारण अब लोगों ने भी विभाग के कार्यालय में पानी के लिए चक्कर लगाने के बजाय प्राकृतिक जल स्रोतों से ही पानी लाना बेहतर समझा है। लोग निजी तौर पर टैंकरों या अन्य संसाधनों का इस्तेमाल कर पानी की किल्लत को दूर कर रहे हैं। वहीं काम छोड़ हड़ताल कर रहे विभाग के अस्थायी कर्मचारियों का कहना है कि अब उनकी काम छोड़ हड़ताल मांगें पूरी होने तक जारी रहेगी और जल्द उनकी मांगें पूरी नहीं होती हैं तो उनका आंदोलन ओर तेज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed