फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   agitaion in sunder bani rajouri

जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों ने मांगा पांच वर्ष का बकाया वेतन

विज्ञापन
agitaion in sunder bani rajouri
सुंदरबनी। जलशक्ति विभाग में बीस वर्ष से कार्यरत सीपी कर्मचारियों ने जलशक्ति विभाग के कार्यालय में मासिक बैठक कर पांच वर्षों का बकाया वेतन देने की गुहार लगाई। जलशक्ति विभाग में कार्यरत सीपी कर्मचारी संघ की इकाई के प्रधान प्रेम कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई मासिक बैठक में कर्मचारियों ने विभाग के अधिकारियों से गुहार लगाई कि उन्हें पांच वर्ष का बकाया वेतन देकर उनकी नौकरी को पक्का किया जाए। इस मौके पर सीपी कर्मचारी संघ के प्रधान प्रेम कुमार ने कहा कि बीस वर्ष से भी ज्यादा समय से वह लोग विभाग में काम कर रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से न तो उनकी नौकरी को पक्का करने की कोई नीति बनाई गई और न ही उन्हें समय पर वेतन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस समय भी उनका पांच वर्ष का वेतन बकाया है। अधिकारी धमका कर उनसे सिर्फ काम ही ले रहे हैं। जब वेतन मांगते हैं तो बेबसी बताकर पल्ला झाड़ लेते हैं। उन्होंने कहा कि अगर जल्द सरकार की ओर से उनकी नौकरी को पक्का कर बकाया वेतन नहीं दिया गया तो अब उनका आंदोलन उग्र होगा, जिसके लिए सरकार जिम्मेदार होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed