{"_id":"6868407efa38b9ae5b0782d7","slug":"administrative-news-rajouri-news-c-272-1-raj1001-104946-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: भविष्य की चुनौतियों से निपटने और राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: भविष्य की चुनौतियों से निपटने और राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने पर दिया जोर
विज्ञापन
-सेना, नागरिक प्रशासन और पूर्व सैनिकों के बीच निर्बाध समन्वय के लिए सुंदरबनी में बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। क्षेत्र में सेना, नागरिक प्रशासन और पूर्व सैनिकों के बीच सफल समन्वय को लेकर संयुक्त बैठक सुंदरबनी में आयोजित की गई। इसमें सुधार के क्षेत्रों की पहचान कर भविष्य की चुनौतियों से निपटने की रणनीतियों को अंतिम रूप दिया गया।
बैठक में स्थानीय सैन्य प्राधिकरण का प्रतिनिधित्व करने वाले कमांडर सुंदरबनी सेक्टर राम केश शर्मा, एडीसी सुंदरबनी दलजीत परिहार, तहसीलदार सुंदरबनी इंद्रजीत समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी और एक्ससर्विसमैन मौजूद रहे। नागरिक प्रशासन, सेना और ईएसएम के प्रमुख हितधारकों ने सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा कर सहयोगी प्रयासों को बढ़ाने के तरीकों का पता लगाने पर जोर दिया। उन क्षेत्रों को संबोधित करने पर ध्यान केंद्रित किया गया, जिनमें और सुधार की आवश्यकता है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सक्रिय समर्थन के लिए नागरिक प्रशासन का आभार व्यक्त किया गया। ऑपरेशन सिंदूर की तरह निरंतर समन्वय के साथ प्रतिबद्धता, सैन्य नागरिक समन्वय को मजबूत करने, सुधार के क्षेत्रों की पहचान करने, ईएसएम समर्थन प्रशंसा, ईएसएम और सेवारत कर्मियों के लंबित मुद्दों का समाधान करने पर विचार-विमर्श किया गया।