फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   administration

राजोरी मे केपेक्स बजट 2022-23 के तहत 406 हैंडपंप लगाने के लक्ष्य की तुलना में अब तक 191 पम्प लगाए गए

विज्ञापन
administration
राजोेरी। उपायुक्त विकास कुंडल ने हैंडपंप लगाने की प्रगति की समीक्षा के लिए शुक्रवार को अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान अधिकारियों से हैंडपंप लगाने के तहत हुई प्रगति की विस्तृत रिपोर्ट मांगी। बैठक में बताया गया कि जिला केपेक्स बजट के तहत 406 हैंडपंप लगाने के लक्ष्य की तुलना में अब तक 191 हैंडपंप लगाए जा चुके हैं।
विज्ञापन

बैठक में खराब हैंडपंपों की मरम्मत की प्रगति पर चर्चा करते हुए बताया गया कि अब तक 124 हैंडपंपों की मरम्मत की जा चुकी है। जल जीवन मिशन यानि जेजेएम के तहत स्वीकृत बोरवेल के तहत प्राप्त प्रगति के संबंध में अवगत कराया गया कि 114 बोरवेल के टेंडर आवंटित कर दिए गए हैं जबकि 41 पर काम पूरा हो चुका है। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारी को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि पेयजल सुविधाओं के मामले में जनता को लाभ पहुंचाने के लिए जल्द से जल्द हैंडपंप लगाने का लक्ष्य हासिल किया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आम जनता की परेशानी को कम करने के लिए सभी खराब पड़े हैंडपंपों की जल्द से जल्द मरम्मत कराने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीडीसी ने उन्हें दैनिक आधार पर हैंडपंपों की स्थापना और मरम्मत की प्रगति की निगरानी करने और लक्ष्यों को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए भी कहा। उन्होंने अधिकारियों को एक मासिक ड्रिलिंग योजना प्रस्तुत करने का भी निर्देश दिया। बैठक में उपस्थित अन्य लोगों में एडीडीसी पवन कुमार, सीपीओ मोहम्मद खुर्शीद, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर जल शक्ति मेकेनिकल मनमोहन सिंह, जल एवं ड्रिलिंग प्रभाग जम्मू एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed