फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   administration

लम्बेड़ी में महाकालेश्वर मंदिर, किला दरहाल किला और चन्नी प्राट जैसे हेरिटेज साइट्स का जल्द होगा रेस्टोरेशन

विज्ञापन
administration
उपायुक्त विकास कुंडल। - फोटो : RAJOURI
राजोरी। उपायुक्त विकास कुंडल ने बुधवार को जिले में विरासत स्थलों के रेस्टोरेशन के तौर-तरीकों पर चर्चा करने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में बताया गया कि नौशेरा के लंबेड़ी में महाकालेश्वर मंदिर, किला दरहाल किला और चन्नीप्राट के रेस्टोरेशन को प्राथमिकता दी गई है। अन्य विरासतें गुरुद्वारा छठी पादशाही राजोरी, किला राजोेरी, साज मुगल सराय को चरणबद्ध तरीके से बहाल किया जाएगा।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि विरासत और आर्किटेक्चुअल स्थलों की बहाली सरकार की प्राथमिकता है। स्थलों को उनकी मूल स्थिति में बहाल करने के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को पहले चरण में जिले में बहाल किए जाने वाले विरासत और अन्य स्थलों की डीपीआर तैयार कर संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द जमा करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में एडीडीसी पवन कुमार, एडीसी सचिन देव सिंह, सीपीओ मोहम्मद खुर्शीद, एसई पीडब्ल्यूडी जेपी सिंह, सीईओ शिक्षा शैलाश कुमारी, एडी पर्यटन अंबिका बाली, एडी प्लानिंग मोहम्मद रफी और अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed