फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   administration

एडीडीसी राजोरी ने पंजग्रायीं ब्लॉक में पंचो सरपंचो के साथ बातचीत की

विज्ञापन
administration
राजोरी। अतिरिक्त उपायुक्त पवन कुमार ने रविवार के पंजग्रायीं ब्लॉक का दौरा किया। इस दौरान प्रखंड में की जा रही विकास गतिविधियों पर चर्चा करने के लिए पंचों-सरपंचों से मुलाकात की।
विज्ञापन

श्रम दिवस सृजन के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए उन्होंने पंचायती राज संस्थाओं से लोगों को मनरेगा के तहत काम करने के लिए प्रेरित करने और इस संबंध में वार्षिक लक्ष्य हासिल करने को सुनिश्चित करने का आग्रह किया। उन्होंने कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करने का आह्वान करते हुए उनसे जिले में तीसरी लहर को रोकने के लिए कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करने के महत्व के बारे में जनता के बीच व्यापक जागरूकता पैदा करने को कहा। आम जनता के कल्याण के लिए सरकार द्वारा शुरू की गई विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में बात करते हुए, एडीडीसी ने पीआरआई से इन पहलों के लाभों के बारे में जनता को शिक्षित करने की अपील की। उन्होंने स्वास्थ्य एवं ई श्रम पोर्टल के तहत हितग्राहियों के नामांकन के लिए जिले में चलाये जा रहे विशेष पर प्रकाश डालते हुए जनता से योजनाओं के तहत पंजीकरण कराने के लिए आगे आने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed