राजोरी। उपायुक्त राजेश कुमार शवन ने राजमार्गों, सार्वजनिक सड़कों और पैदल मार्ग पर सभी अवैध रूप से लगे विज्ञापन बोर्डों, पोस्टरों, होर्डिंग्स, प्लेकार्ड और बैनरों को को तत्काल हटाने का आदेश दिया है।
उपायुक्त ने कहा कि शहर को स्वच्छ बनाने के लिए ये प्रमुख बाधाएं हैं। उपायुक्त ने कहा कि मैं यह देखकर हैरान हूं कि हर बिजली का खंभा, दीवार और भवन विज्ञापनों से पटे हुए हैं। वे लोग जो होर्डिंग्स, बैनर, तख्तियां लगा रहे हैं, उन्हें यह महसूस करना चाहिए कि वे शहर को साफ रखने के लिए भी समान हितधारक हैं। राजोेरी की जनता ने जिला प्रशासन के कदमों की बहुत सराहना की है। शहर को सुंदर बनाने के लिए ऐसे उपायों में जिला प्रशासन के साथ पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है।