{"_id":"061ba503eb1e739c01a65f01ff1b7b48","slug":"administration-broke-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन पर भड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन पर भड़के
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Sun, 29 Mar 2015 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटधड़ा से जोड़ने वाली मुख्य सड़क की खस्ता हालत को लेकर स्थानीय नागरिकों ने प्रदर्शन कर रोष प्रकट किया।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने राजोरी-कोटधड़ा मार्ग जाम कर जिला प्रशासन और संबंधित विभाग के खिलाफ नारेबाजी भी की। लोगों ने जल्द सड़क मरम्मत करवाने की गुहार लगाई।
प्रदर्शनकारियों की अगुवाई कर रहे वरिष्ठ समाज सेवक मुजफ्फर हुसैन शाह ने कहा कि प्रशासन और पीडब्ल्यूडी विभाग की लापरवाही के कारण आम जनता को कई प्रकार की दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।
राजोरी से कोटधड़ा जाने वाली सड़क कोटधड़ा के अलावा कई छोटे-छोटे गांवों को शहर के साथ जोड़ती है। सड़क की हालत इतनी खस्ता है कि यहां पैदल चलना भी संभव नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सड़क की हालत खराब होने से वाहन भी इस रूट पर बहुत कम चलते हैं। इससे स्कूल और कालेज जाने वाले छात्र-छात्राएं समय पर स्कूल कालेज भी नहीं पहुंच पाते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कई बार जिला प्रशासन और विभाग को सड़क मरम्मत की गुहार लगाई गई, लेकिन केवल आश्वासन ही मिला। मजबूर होकर लोगों को सड़क पर उतर कर प्रदर्शन का सहारा लेना पड़ा।
वहीं मौके पर पहुंचे एसएचओ राजोरी ने प्रदर्शनकारियों को भरोसा दिलाया कि वह इस संबंध में जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से बात कर समस्या के समाधान का प्रयास करेंगे।