फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   adininistration

सड़क निर्माण मे हल्की गुणवता वाली सामग्री का प्रयोग करने का आरोप

विज्ञापन
adininistration
राजोरी। जिले की कालाकोट तहसील में मेहताका-कैंथोल सड़क पर ठेकेदार द्वारा जेई के साथ मिलीभगत से निर्माण कार्य में निमभन स्तर की सामग्री का प्रयोग करने की शिकायतें मिलने के बाद डीएम ने जांच कमेटी गठित कर दी है। डीएम राजेश कुमार शवन की तरफ से निर्माण कार्य की जांच के लिए गठित समिति में अतिरिक्त डीसी कालाकोट कृष्ण लाल, एक्सईएन पीएमजीएसवाई (राजोेरी डिवीजन) सुभाष चंदर, सता प्रकाश, अल्ताफ हुसैन दोनों सोशल ऑडिट गवाह, विनोद बजाल सरपंच तरेडु लोअर और पूरन सिंह रिटायर्ड मास्टर को रखा गया है।
विज्ञापन

जांच कमेटी सड़क निर्माण में प्रयोग की जा रही सामग्री के नमूने एकत्र करने के लिए मौके पर जाएगी और काम को अच्छी तरह से सत्यापित करेगी, और 2 सप्ताह के भीतर रिपोर्ट पेश करेगी। जिला मजिस्ट्रेट ने आदेश में लिखा है कि सड़क निर्माण कार्य में निमभन स्तर की सामग्री का प्रयोग कर अवैध रूप से अधिक मुनाफा कमाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार संबंधित ठेकेदार ने सड़क निर्माण कार्य मानकों के अनुरूप नहीं किया है और सड़क की ब्लैक टॉपिंग में निमभन स्तर की सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। शिकायतकर्ता ने यह भी शिकायत की है कि ठेकेदार के साथ संबंधित जेई सड़क पर जमी धूल की सफाई किए बिना और सड़क की सतह को साफ किए बिना तारकोल मिश्रण का उपयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि उच्चतर अधिकारियों से संबंधित इंजीनियरों और ठेकेदारों को गुणवत्ता और निर्धारित मानकों को सुनिश्चित करने के लिए बार-बार दिशानिर्देश के बावजूद कई ठेकेदार अधिकतम लाभ लेने के लिए हल्की गुणवत्ता वाली सामग्री का प्रयोग कर विकास कार्यों को निष्पादित करने में लगे हुए हैं।

सूत्रों के अनुसार कुछ मामलों में यह देखा गया है कि इंजीनियरों के साथ सांठगांठ में कुछ ठेकेदार 2020-21 वितीय वर्ष के समापन से ठीक पहले अधूरे कार्यों के लिए बिल पास करवाने और भुगतान लेने में कामयाब रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed