फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   action

सड़क निर्माण में हल्की गुणवत्ता की सामग्री प्रयोग करने का आरोप, जेई सस्पेंड

विज्ञापन
action
राजोरी जिले की दरहाल तहसील के दरहाल चौकिया सड़क मार्ग में हल्की गुणवत्ता वाली निर्माण सामग्री के प्रयोग करने और सड़क की इंस्पेक्शन के दौरान गायब रहने पर उपायुक्त ने जेई को निलंबित कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पीडब्ल्यूडी द्वारा उक्त सड़क का निर्माण शुरू किया गया था, लेकिन सड़क निर्माण में हल्की गुणवत्ता की सामग्री का प्रयोग किया गया। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत उपायुक्त से की। बताया कि सड़क निर्माण में इस्तेमाल की गई सामग्री काफी निमभन स्तर की है। सड़क के सरफेस पर सही प्रकार से कार्य किए बिना और कंकर डाले बिना ही जेई ने ठेकेदार को सड़क पर तारकोल डालने की अनुमति दे दी। उपायुक्त के अनुसार लोगों ने उनके पास शिकायत दर्ज कराई। संबंधित जेई ने अपनी ड्यूटी में बहुत लापरवाही बरती है। जब सड़क की गुणवत्ता की जांच करने टीम पहुंची तो जेई गायब हो गया, जिससे लगता है कि जेई की मिलीभगत से ही ठेकेदार ने हल्की गुणवत्ता वाली सामग्री का प्रयोग करके सड़क बनाई। मामले का संज्ञान लेते हुए उपायुक्त ने थन्नामंडी के पीडब्ल्यूडी में तैनात जेई मोहम्मद अश्रम को निलंबित करके उन्हें कालाकोट में एईई कार्यालय में अटैच कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed