{"_id":"612546968ebc3e7a29075282","slug":"action-rajouri-news-jmu2422077144","type":"story","status":"publish","title_hn":"औचक निरीक्षण में 11 कार्यालय बंद मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औचक निरीक्षण में 11 कार्यालय बंद मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। उपायुक्त राजेश कुमार शवन ने सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों की कम उपस्थिति के साथ-साथ उनके संबंधित कार्यालयों में देर से आने की शिकायतों के मद्देनजर जिला स्तर पर कमेटियों का गठन कर विशेष दौरे किए। तहसील स्तर पर भी वरिष्ठ अधिकारियों की टीमें ने समय की पाबंदी लागू करने और कार्यालयों में अनुपस्थिति को समाप्त करने के लिए कार्रवाई की।
उपायुक्त द्वारा गठित निरीक्षण टीमों ने मंगलवार को लगभग सौ सरकारी कार्यालयों में औचक निरीक्षण किया। 11 कार्यालयों को बंद पाया और कई अधिकारी और वरिष्ठ अधिकारी आधिकारिक कार्यों, कर्तव्यों से नदारद पाए गए। निरीक्षण के बाद उपायुक्त ने एक आदेश में कार्यालय प्रमुखों, अनुपस्थित कर्मचारियों के डीडीओ को 15 दिन के भीतर अपनी स्थिति स्पष्ट करने के लिए कहा है।
अनुपस्थित कर्मचारी भी अपनी स्थिति स्पष्ट करेंगे। डीडीओ संबंधित अगस्त के लिए दोषी अधिकारियों का वेतन जारी नहीं करेंगे।
निरीक्षण टीमों का नेतृत्व सचिन देव सिंह, अतिरिक्त डीसी (एडीसी) राजोरी (जिला स्तर), संबंधित उप-जिला, उप-मंडल (उप-जिला/मंडल स्तर) के एडीसी/एसडीएम और तहसील स्तर के तहसीलदारों ने किया।
विज्ञापन
मंगलवार को जिले भर के लगभग 100 कार्यालयों का निरीक्षण किया गया और रिपोर्ट के अनुसार किला दरहल (3), थन्नामंडी (1), कालाकोट (1), तेरथ (1), बेरी पट्टन (2), खवास 1 और कोटरांका (2) में कार्यालय बंद पाए गए। जोनल शिक्षा कार्यालय कोटरंका कार्यालय के सभी कर्मचारी ड्यूटी से अनुपस्थित रहे।
कार्यालयों में समय की पाबंदी सुनिश्चित करने और सभी विभागों में प्रभावी सार्वजनिक सेवा वितरण तंत्र के उद्देश्य से निरीक्षण किए गए थे। अनुपस्थित रहने वालों में वरिष्ठ अधिकारियों में नीतू गुप्ता ईओ एमसी सुंदरबनी, वरुण शर्मा एएसएम भेड़ पालन, कुलदीप दत्ता वरिष्ठ सहायक, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी, राजा चौधरी एईई मेकेनिकल सब-डिव का कार्यालय, कबीर हुसैन टीएसडब्ल्यूओ, मोहम्मद सादिक सीनियर सहायक।