फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   accident

कालाकोट सियाल सुई सड़क हादसे मे 4 घायल

विज्ञापन
accident
कालाकोट सियाल सुई सड़क हादसे मे 4 घायल - फोटो : RAJOURI
राजोरी। कालाकोट के सियाल सुई क्षेत्र में शनिवार को दो कारों की हुई टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक को जम्मू रेफर किया गया है।
विज्ञापन

जवाहर नगर निवासी अजय कुमार सेठी पुत्र शिव सेठी और हृदेश कुमार पुत्र सोम राज इको कार नंबर जेके 11बी 1739 से कुछ सामान बेचने राजोरी से कालाकोट की ओर जा रहे थे। सियाल सुई में सामने से आ रही एक कार से उनकी टक्कर हो गई। इस हादसे में अजय कुमार सेठी, हृदेश कुमार, अजय शर्मा पुत्र रोमेश चंद्र निवासी गोधर कालाकोट और 17 वर्षीय ख़ुशी घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से सभी को कालाकोट के सरकारी अस्पताल शिफ्ट किया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चारों को जीएमसी राजोरी रेफर कर दिया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. महमूद अहमद ने बताया कि चार घायल जो जीएमसी राजोरी में लाये गए थे, उनमे से हृदेश कुमार की हालत नाजुक बनी हुई थी, उनकोे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए जम्मू रेफर कर दिया गया है, जबकि अन्य घायलों का उपचार जारी है। हालत खतरे से बाहर है। उधर पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों गाड़ियों को कब्जे में ले लिया और कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed