फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   accident

सड़क हादसे में राजोरी निवासी दंपति की मौत

विज्ञापन
accident
पंजाब मे सड़क हादसे मे मारे गए हंजाना नौशेरा के दंपति की फाइल फोटो
नौशेरा। राजोरी की नौशेरा तहसील में पंचायत हंजाना निवासी एक दंपति की मंगलवार सुबह पंजाब में हुई एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। इस दौरान कार में सवार दो अन्य लोगों के अलावा स्कूल वैन में सवार तीन बच्चे और एक कैंटर का चालक भी जख्मी हो गया। हादसे के तुरंत बाद स्कूल वैन का चालक बच्चों को उसी हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

हादसा अमृतसर में बटाला रोड सोइयां कलां गांव के प्रवेश द्वार के सामने सुबह लगभग आठ बजे हुआ। जानकारी के मुताबिक, यह हादसा स्कूल वैन के चालक की लापरवाही के कारण हुआ। दरअसल, गांव वालों ने अपनी सुविधा के लिए हाइवे पर एक चोर रास्ता बना रखा है। सोइयां कलां गांव के सामने से पाइनवुड स्कूल वैन का चालक लापरवाही से चोर रास्ता पार करते समय उसने बस अचानक मोड़ दी। पीछे से आ रहे रेत से भरे कैंटर ने वैन को बचाने के लिए अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे स्कूल वैन को हल्की सी टक्कर लग गई। तेज रफ्तार स्कूल वैन सड़क के दूसरी तरफ पहुंच गई और वेरका से पठानकोट जा रही ऑल्टो कार से टकरा गई।
विज्ञापन

इस टक्कर में सेना से सेवानिवृत्त नरिंदर पाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पत्नी गुरजीत कौर को गंभीर हालत में वेरका के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, नरिंदर पाल सिंह के रिश्तेदार अरविंद सिंह और आकाशदीप सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है। हालांकि, कैंटर चालक का पुलिस को कुछ पता नहीं लग सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरिंदर पाल सिंह अपनी पत्नी और दो रिश्तेदारों के साथ श्री दरबार साहिब में माथा टेकने के बाद वापस जम्मू लौट रहे थे। उनकी कार में श्री दरबार साहिब का प्रसाद और पवित्र सरोवर का जल भी मिला है। कंबो थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रभजोत सिंह ने बताया कि हादसे में मारे गए दंपति के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। मामले के जांच अधिकारी एएसआई नरेश कुमार ने बताया कि स्कूल वैन को कब्जे में लेकर वैन चालक और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed