फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   accident

सडक दुर्घटनां में घायल ब्यक्ति ने दो सप्ताह बाद मौत

विज्ञापन
accident
सुंदरबनी। गांव कालीदेह में दो सप्ताह पूर्व अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्ति की जम्मू मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार बहादुर चंद निवासी गाई भजवाल कालीदेह में सुंदरबनी-बाजाबांई मार्ग पर सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से घायल हो गया था। इसका इलाज जम्मू मेडिकल कॉलेज में दो सप्ताह से इलाज चल रहा था। मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई। सुंदरबनी पुलिस पहले से ही दर्ज मामले के तहत बहादुर चंद को टक्कर मारने वाले वाहन चालक की तलाश शुरू की हुई है। संवाद
विज्ञापन

-------
उमस भरी गर्मी से कोई राहत नहीं
सुंदरबनी। आसपास के क्षेत्रों में तकरीबन दो सप्ताह से बारिश नहीं होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं अब मक्की तथा दालों तथा सब्जियों की तैयार फसलों के भी सूखे की चपेट में आने के आसार बने हुए हैं। क्षेत्र में पड़ रही गर्मी ने एक बार फिर से लोगों को घरों में कैद होने पर मजबूर कर दिया है। इस कारण बाजारों में भी सन्नाटा छाया हुआ है। लोगों का कहना है कि इस समय क्षेत्र में अच्छी बारिश की जरूरत है। अगर बारिश नहीं हुई तो फसलों का तो नुकसान होगा ही, लेकिन इस समय जिस प्रकार की गर्मी पड़ रही है लोगों बुखार, जुकाम आदि गर्मी से होने वाली बीमारियों का खतरा बना हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed