फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Accident in rajouri

Rajouri News: मकान की शटरिंग डालते मिस्त्री की करंट से मौत, श्रमिक झुलसा

विज्ञापन
Accident in rajouri
दोनों पश्चिम बंगाल के निवासी, घायल का जीएमसी राजोरी में चल रहा उपचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

राजोरी। जिले के खेवरा इलाके में सोमवार को एक छत के लिए शटरिंग डालते समय बंगाल निवासी एक मिस्त्री और एक श्रमिक को हाई टेंशन केबल की चपेट में आने से करंट लग गया। इससे मिस्त्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार मिस्त्री मोहम्मद सुमन (23) पुत्र मोहम्मद तोयब निवासी बाराफुलबारी, शोलपारा उत्तर दिनाजपुर पश्चिम बंगाल को बिजली का झटका लगा। उसका हाथ छत के ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन लाइन को छू गया था। मिस्त्री को आसपास के लोगों ने जीएमसी राजोरी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत लाया करार दे दिया। जीएमसी राजोरी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. महमूद अहमद ने बताया कि मिस्त्री की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। जीएमसी में उसे मृत लाया गया था। वहीं, मिस्त्री के साथ काम कर रहे श्रमिक मोहम्मद शाहीन (29) पुत्र मोहम्मद जमाल निवासी बाराफुलबारी, शोलपारा उत्तर दिनाजपुर प. बंगाल भी उसी घटना में घायल हो गया। उसका उपचार जीएमसी में जारी है, लेकिन हालत नाजुक बताई जा रही है। शव को शवगृह जीएमसी राजोेरी में रखा दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed