फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   A Death in land dispute

भूमि विवाद में एक की मौत

Wed, 03 Dec 2014 01:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी Updated Wed, 03 Dec 2014 01:50 AM IST
विज्ञापन
A Death in land dispute

तहसील के बैरा गांव में सोमवार की रात भूमि विवाद में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, बैरा गांव में दो सगे भाइयों मोहम्मद मजीद और गुलाम नबी के बीच काफी दिनों से भूमि विवाद चल रहा था। इसके पहले भी दोनों भाइयों में एक-दूसरे की जमीन पर रास्ता बनाने को लेकर झगड़ा हो चुका था। बताया जाता है कि सोमवार की रात करीब 10 बजे गुलाम नबी और उसका बेटा एक ट्रैक्टर ट्राली पर लकड़ियां लेकर मोहम्मद मजीद की जमीन पर से रास्ता बनाकर गुजर रहा था। इस दौरान मोहम्मद मजीद ने इसका विरोध किया। देखते ही देखते दोनों भाइयों के बीच मारपीट शुरू हो गई। जिसमें मोहम्मद अकरम और मोहम्मद मजीद निवासी बेरा गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार वालों ने दोनों को उपजिला अस्पताल मेंढर पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने मोहम्मद अकरम की हालत गंभीर देखते हुए जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। जम्मू लाते समय रास्ते में ही मोहम्मद अकरम (50) की मौत हो गई। मृतक मेंढर पुलिस थाने में एसपीओ के पद पर कार्यरत था। घायल मोहम्मद मजीद का इलाज उपजिला अस्पताल में चल रहा है। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। इस संबंध में पुलिस ने धारा 307, 323, 147, 148 और 149 के तहत पांच व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।  

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed