फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   ओवरलोडिंग पर नहीं लग रहा अंकुश

ओवरलोडिंग पर नहीं लग रहा अंकुश

Fri, 03 Jan 2014 05:48 AM IST
Rajouri
Rajouri Updated Fri, 03 Jan 2014 05:48 AM IST
विज्ञापन
राजोरी। परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की तमाम कवायदों के बावजूद बसों में ओवरलोडिंग नहीं थम रही है। मुसाफिर छतों और बस के पीछे लटककर सफर करते देखे जा रहे हैं। शहर से पलमा, दरहाल, थन्नामंडी, मंजाकोट जाने वाले मार्ग पर ऐसा नजारा आम है।
विज्ञापन

इधर, लोगों का कहना है कि इन क्षेत्रों में वाहनों की कमी भी ओवरलोडिंग का एक बड़ा कारण है। लोगों का कहना है कि उन्हें घर पहुंचने की जल्दी होती है, ऐसे में किसी हाल में सफर करना होता है। पलमा मार्ग पर बेतरतीब यात्रा करने वालों से पूछा गया तो उनका कहना था कि पलमा तक चार से छह घंटे तक का सफर है, जब कि मेटाडोर एक। ऐसे में उन्हें घर तो जाना ही है। शहर से बकोरी व रेहान जा रहे यात्रियों का भी कुछ ऐसा ही जवाब था। ओवरलोडिंग के कारण राजोरी से बुद्दल, बकोरी, रेहान, मंजाकोट, थन्नामंडी मार्गों पर पिछले साल कई हादसे हो चुके हैं। इस बारे विभाग के सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी शम्मी शर्मा का कहना है कि यहां अधिक ट्रांसपोर्टर छोटे वाहन नहीं लेते हैं। जिनके पास वाहन हैं, वह बड़ी बसें हैं। मेटाडोर कम होने से कम दूरी के मार्गों पर पर वाहनों की कमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed