{"_id":"30-42475","slug":"Rajouri-42475-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन, केरोसिन की किल्लत से बढ़ीं दिक्कतें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन, केरोसिन की किल्लत से बढ़ीं दिक्कतें
Rajouri
Updated Fri, 03 Jan 2014 05:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ (ब्यूरो)। बर्फ हटाने के बाद मंडी तहसील मुख्यालय का अन्य क्षेत्रों से सड़क संपर्क बहाल होने के बाद क्षेत्र के विधायक एजाज अहमद जान तहसील अधिकारियों को साथ लेकर लोरन पहुंचे, जहां उन्हाेंने बर्फबारी के कारण लोगों को पेश आ रही समस्यांए सुनी। अधिकतर लोगों ने क्षेत्र में राशन और मिट्टी के तेल की किल्लत के साथ ही बिजली की सप्लाई बहाल रखने की मांग की। विधायक ने लोगों क ो आश्वासन दिया कि अगले दो दिनों में क्षेत्र में राशन और मिट्टी का तेल पहुंच जाएगा। बिजली की सप्लाई सुचारु करने के लिए विभाग के तहसील अधिकारियों को मौके पर निर्देश जारी किए।
पुंछ-हवेली के विधायक एजाज अहमद जान मंडी तहसील के लोरन क्षेत्र पहुंचे, उनके साथ तहसीलदार निसार अहमद शाद की अगुवाई में तहसील प्रशासन के अधिकारी भी थे। लोगाें ने कहा कि क्षेत्र में भारी बर्फबारी के बीच राशन, चीनी और मिट्टी के तेल की किल्लत है, जिसे दूर किया जाए। इस पर विधायक ने कहा कि दो दिन में दिक्कत दूर हो जाएगी, क्योंकि यहां आने से पहले मैं मुख्यमंत्री से और फूड एंड सप्लाई मंत्री से बात की है। राशन में भी आप लोगाें के लिए गेहूं की जगह हमने आटे की मांग की है। अगले दो दिन में आपके पास राशन पहुंच जाएगा।