{"_id":"30-31427","slug":"Rajouri-31427-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में नहीं मनाया गया विश्व स्वास्थ्य दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में नहीं मनाया गया विश्व स्वास्थ्य दिवस
Rajouri
Updated Mon, 08 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
राजोरी। रविवार को पूरे देश में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया, लेकिन राजोरी जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस दिवस को नहीं मनाया गया। इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने कड़ा विरोध जताया और मामले की जांच करने की मांग की।
भाजपा के जिला प्रधान भारत भूषण वैद ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य दिवस को लेकर विभाग ने कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किया। जबकि विभाग के पास इसके लिए बाकायदा फंड्स आते हैं। सिर्फ एक जगह पर निजी स्कूल में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ। यहां पर विभाग के मास मीडिया अधिकारी पहुंच गए, लेकिन यह कार्यक्रम विभाग का नहीं था।
वैद ने विश्व टीबी दिवस का हवाला देते हुए कहा कि स्वास्थ्य मंत्री ने विश्व टीबी दिवस के अवसर पर राजोरी में संभागीय स्तर का कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम कागजों में आधिकारिक था, लेकिन इसमें सिर्फ कांग्रेस के लोगों को आमंत्रित किया गया था। शहर के किसी बुद्धिजीवी और अन्य पार्टी के नेताओं को आमंत्रित नहीं किया गया था। विभाग ने कोई कार्यक्रम आयोजित इसलिए नहीं किया क्योंकि मंत्री कहीं और व्यस्त थे। पार्टी के बिवोध गुप्ता ने कहा कि मौजूदा समय में ब्लड प्रेशर की समस्या से हर कोई जूझ रहा है। हर एक आयु वर्ग का शख्स इसका शिकार है। इस साल इसी विषय पर स्वास्थ्य दिवस मनाया जा रहा है, लेकिन जिले में कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं हुआ। भाजपा ने मांग करते हुए कहा कि विभाग यह बताए कि विश्व स्वास्थ्य दिवस को लेकर क्यों कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया।