{"_id":"589f6b2b4f1c1b6b2e37895c","slug":"9-worker-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी से नदारद मिलने पर नौ कर्मी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी से नदारद मिलने पर नौ कर्मी निलंबित
ब्यूरो/ राजोरी
Updated Sun, 12 Feb 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
बस में सफर कर रहे यात्री ने मोबाइल इस्तेमाल करते हुए ड्राइवर की वीडियो बना ली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीण विकास विभाग में नियुक्त नौ सरकारी कर्मियों को ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया गया है। विभाग के सहायक आयुक्त ने ब्लाक स्तर पर आवंटित कार्यों की समीक्षा के लिए औचक निरीक्षण किया। इस दौरान नौ कर्मचारी मौके से नदारद मिले। सहायक आयुक्त ने सभी अनुपस्थित कर्मचारियों कोे सस्पेंड कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जिले के पलांगड ब्लाक में नियुक्त विलेज लेव वर्कर (वीएलडब्ल्यू) को उक्त ब्लाक में विभिन्न प्रकार के काम सौंपे गए थे। विभाग द्वारा बार बार चेतावनी देने के बाद भी उन्होंने समय पर अपना काम पूरा नहीं किया। इस के अलावा पंचायतों को बंटवारा करने के लिए सौंपी गई ड्यूटी को भी उन्होंने समय रहते पूरा नहीं किया।
विज्ञापन
सभी नौ वीएलडब्ल्यू ने जिला पंचायत अधिकारी व ब्लाक विकास अधिकारी के साथ न तो कोई संपर्क रखा और न ही उन्हें कोई रिपोर्ट भेजी। बार बार चेतावनी देने के बाद भी किसी ने कोई काम नहीं किया। नौ कर्मियों द्वारा ड्यूटी में लापरवाही बरतने का कड़ा संज्ञान लेते हुए एडीसी राजोरी नूर आलम ने सभी को सस्पेंड कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एडीसी ने सभी नौ कर्मचारियों को ब्लाक से हटाकर एसीडी कार्यालय अटैच भी कर दिया है। निलंबित किए गए मुलाजिमों में जंगबाज, मोहम्मद सादिक डार, उमर बट्ट, ताहिर अब्बास, वकार अहमद, मोहम्मद रफीक, शौकत हुसैन, अब्दुल गनी और मोहम्मद फारूक के नाम शामिल हैं।