{"_id":"5c616120bdec22093e7c06cd","slug":"171549885728-rajouri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की लोकप्रियता से घबड़ाए हैं विरोधी: रैना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की लोकप्रियता से घबड़ाए हैं विरोधी: रैना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरबनी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं सुंदरबनी नौशेरा के पूर्व विधायक रवींद्र रैना ने रविवार को उपजिला सुंदरबनी के कई पहाड़ी क्षेत्रों का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनीं। इस मौके पर उन्होंने केंद्र तथा राज्य सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। रैना ने कहा कि भाजपा सरकार ने बगैर किसी भेदभाव के काम किया है, जिससे कुछ दल भाजपा की बढ़ीती लोकप्रियता से घबराए हुए हैं।
पंचायत देवक तथा बंबलेया में आयोजित बैठक में रैना ने कहा कि पांच साल में राज्य में जो विकास हुआ है, इससे पहले इतना विकास कभी नहीं हुआ। सुंदरबनी के पहाड़ी क्षेत्रों को तो हमेशा ही नजरअंदाज किया जाता रहा है, लेकिन केंद्र सरकार के सहयोग से सुंदरबनी नौशेरा के हर क्षेत्र का समुचित विकास हुआ है। खासकर सुंदरबनी के पहाड़ी क्षेत्र जो हमेशा नजरअंदाज किए जाते रहे हैं वहां पर भाजपा सरकार ने विकास करवाने में कोई कसर नहीं रखी है। लेतर देवक हथल सड़क को सीआरएफ के तहत 33 करोड़ की लागत से तैयार किया जा रहा है, जिसका काम अंतिम चरण में है। मकोल से बाया भाटातला, मरचौला तथा देवक से बाया अल्ली दरम्मन होते हुए बबलेया जाने वाली सडकों का काम भी सीआरएफ से तहत शुरू हो चुका है। इन सड़कों का निर्माण कार्य पूरा हो जाने से सुंदरबनी के पहाड़ी क्षेत्रों के सभी गांव सड़क से जुड़ जाएंगे। इस मौके पर देवक के मंडल प्रधान बोधराज शर्मा तथा कई पंच-सरपंच भी उनके साथ मौजूद थे।