{"_id":"5c61d688bdec22739b06a745","slug":"111549915784-rajouri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीरपंजाल को अलग संभाग घोषित करें राज्यपाल: पीडीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीरपंजाल को अलग संभाग घोषित करें राज्यपाल: पीडीपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। पीरपंजाल को अलग संभाग बनाने की मांग दिन ब दिन जोर पकड़ती जा रही है। विभिन्न सियासी पार्टियां व समाज सेवी संस्थाएं इस मांग को लेकर एक मंच पर नजर आने लगे हैं। सोमवार को पीडीपी की जिला इकाई ने राजोरी की सिविल सोसाइटी के साथ मिल कर संयुक्त रूप से एक शांतिपूर्वक प्रदर्शन किया व राज्यपाल से जल्द राजोरी पुंछ जिलों को एक संभाग बनाने की मांग की।
पूर्व मंत्री एवं दरहाल के पूर्व एमएलए चौधरी जुल्फकार अली की अगुवाई में हुए प्रदर्शन में पूर्व एमएलए चौधरी कमर हुसैन आदि नेता मौजूद रहे। सभी ने डाक बंगले से एक रोष रैली निकाली व गुज्जर मंडी चौक पहुंचे। इस अवसर पर राज्यपाल से गुहार लगाते हुए जुल्फकार ने बताया कि राजोरी पुंछ सीमावर्ती जिलों के लोग पिछले करीब 3 दशकों से आतंकवाद और संघर्ष विराम के उल्लंघन की मार झेल रहे हैं। गरीब व पिछड़ेपन को दूर करने के लिए इन दोनों जिलों को मिलाकर पीरपंजाल के नाम से एक नया संभाग बनाया जाए, ताकि यहां के लोगों को न्याय मिल सके। इसके अलावा पूर्व मंत्री ने दोनों जिलों को हिल डेवलपमेंट काउंसिल का दर्जा देने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही दोनों मांगों को पूरा नहीं किया गया तो पीडीपी बड़े पैमाने पर आंदोलन छेड़ेगी।
सुंदरबनी में विभिन्न राजनीतिक दलों के लोग सड़क पर उतरे
पीरपंजाल डिवीजन की बहुत बहुत पुरानी मांग को पूरी करें गवर्नर: कांग्रेस
अमर उजाला ब्यूरो
सुंदरबनी। विभिन्न राजनैतिक दलों के नेताओं तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सोमवार को राज्यपाल प्रशासन से गुहार लगाई कि वे राजोरी-पुंछ को पीरपंजाल डिवीजन घोषित करें। ओम प्रकाश, जोगिंद्रपाल गुप्ता, दर्शनलाल वर्मा, शिशुपाल गुप्ता, सतपाल सूरी, केके खाकी आदि ने कहा कि राज्यपाल प्रशासन की ओर से लेह तथा कारगिल को अलग डिवीजन देने के निर्णय का वे स्वागत करते हैं, लेकिन राजोरी तथा पुंछ जिलों को मिला कर अलग पीरपंजाल डिवीजन बनाने की मांग भी लोग काफी समय से कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन जिलों को अलग डिवीजन मिलने से यहां के विकास को गति मिलेगी। गैर सरकारी संस्था एसडीएफ के प्रधान सुनील दत्त ने कहा कि राजोरी-पुंछ जिलों को मिलाकर अलग डिवीजन का दर्जा मिलना समय की जरूरत है। दोनों जिलों को मिलाकर अलग पीर पंजाल डिवीजन बनाना चाहिए, जिसका मुख्यालय सुंदरबनी में हो। इस मौके पर कांग्रेस के योगराज शर्मा, संजय शर्मा, सोनू, सर्वजीत शर्मा आदि ने कहा कि राजोरी-पुंछ जिलों को अलग डिवीजन बनाने की मांग बहुत पुरानी है। ऐसे में सरकार ने सिर्फ लेह और कारगिल को ही अलग डिवीजन का दर्जा देकर राजोरी और पुंछ जिलों के लोगों के साथ अन्याय किया है।