{"_id":"56eac00a4f1c1b08178b45cd","slug":"rain-in-many-parts-of-jammu","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर के मैदानी इलाकों में बारिश, कई घर ढहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर के मैदानी इलाकों में बारिश, कई घर ढहे
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू/श्रीनगर
Updated Thu, 17 Mar 2016 11:43 PM IST
सार
- रामबन में सूमो नाले में गिरी, एक की मौत, तीन लापता, तीन घायल
- थन्नामंडी में दो और मंजाकोट में तीन मकान ढहे
- कटड़ा में चापर सेवा प्रभावित, पुंछ में बेली ब्रिज पर यातायात ठप
- गुलमर्ग, पहलगाम, नत्थाटाप सहित अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी
विज्ञापन
पस्सियां गिरने से कई रास्ते हुए बंद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रियासत में मौसम फिर आफत लेकर आया है। घाटी का रियासत के कई इलाकों से संपर्क कट गया है। पस्सियां गिरने के बाद जम्मू-श्रीनगर हाईवे को बंद कर दिया गया है। इसकी वजह से सैकड़ों वाहन रामसू के पास फंसे हुए हैं।
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार शुक्रवार को सुबह मौसम का मिजाज देखने के बाद वाहनों को रवाना किया जाएगा। मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए कटड़ा-सांझीछत चापर सेवा प्रभावित रही। पुंछ में पुलस्त नदी में जलस्तर बढ़ जाने से बेली ब्रिज पर यातायात बंद कर दिया गया। देर शाम तक राज्य के सभी हिस्सों में बारिश जारी थी।
विज्ञापन
राज्य के अधिकतर हिस्सों में दिन का पारा सामान्य से 8 से 10 डिग्री नीचे चला गया है। इस बीच न्यूनतम माइनस 2.2 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ कारगिल और गुलमर्ग सबसे सर्द रहे। अगले 48 घंटों में बारिश के साथ बर्फबारी होगी।
विज्ञापन
पस्सियों की चपेट में आकर वाहन नाले में गिरा, एक की मौत
तेज बारिश के कारण कई कच्चे मकान ढह गए
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर रामबन के गांगरो इलाके में वीरवार दोपहर 12 बजे तेज बारिश के बीच पस्सियों की चपेट में आकर एक सूमो के बिसलरी नाले में गिर जाने से उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। नाले में पानी के तेज बहाव में तीन मुसाफिर लापता हो गए और तीन घायल हैं।
बताया जाता है कि सूमो में कुल आठ लोग सवार थे। आठवें की पुष्टि नहीं हो सकी है। इस हादसे के बाद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर दिया गया। पस्सियों की चपेट में रामसू थाना प्रभारी की गाड़ी के भी आ जाने से उनका पीएसओ घायल हो गया।
कश्मीर और जम्मू संभाग के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी के साथ मैदानी इलाकों में झमाझम बारिश हुई। तेज बारिश के कारण थन्नामंडी में दो और मंजाकोट में तीन कच्चे मकान ढह गए। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को वीरवार सुबह पांच बजे खोला गया। लेकिन खराब मौसम से पिछले चार दिन से हाईवे 5 से 7 घंटे ही खुल पा रहा है।

बर्फीले तूफान की आशंका
उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में हुई बर्फबारी
- फोटो : Amar Ujala
श्री अमरनाथ गुफा के बेस कैंप पहलगाम में छह मिलीमीटर बारिश-बर्फबारी, विश्व विख्यात स्कीइंग पर्यटक स्थल गुलमर्ग में आठ इंच और नत्थाटाप में एक फुट बर्फ गिरी। जिला कठुआ के बनी और लोहाई मल्हार के इलाकों में बर्फबारी हुई। बनी के दौले माता, जोड़ेयां माता, नुकनाली, सरथल, छत्रगलां, ढग्गर के पहाड़ों में सफेद चादर बिछी।
तेज बारिश से बनी-ढग्गर, बनी-बरमोता, बनी-बसोहली में यातायात प्रभावित हुआ है। महानपुर-बिलावर मार्ग पर फिसलन बढ़ने से वीरवार दोपहर एक ट्रक के फंस जाने से इस रूट पर देर शाम तक यातायात ठप रहा। बसोहली-धार महानपुर मार्ग पर भी पस्सियां गिरने से यातायात प्रभावित रहा। जिला राजोरी के पीर पंजाल रेंज के अलावा बुद्धल, कोटरंका, थन्नामंडी, दरहाल तहसीलों के पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हुई।
घाटी के बर्फबारी प्रभावित इलाकों में अगले चौबीस घंटों में बर्फीले तूफान की आशंका है। पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार बर्फबारी से क्षेत्रवासियों को सभी एहतियात बरतने को कहा गया है। खराब मौसम को देखते हुए राज्य पुलिस और अन्य रेस्क्यू एजेंसियों को भी अलर्ट किया गया है।