फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   railway will run Limited Express train in kashmir valley

कश्मीर घाटी में रेलवे चलाएगा लिमिटेड एक्सप्रेस ट्रेन

Tue, 26 Apr 2016 04:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Tue, 26 Apr 2016 04:47 PM IST
विज्ञापन
railway will run Limited Express train in kashmir valley
कश्मीर रेलवे - फोटो : PTI

सरकारी कर्मचारियों और विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नार्दन रेलवे की तरफ से घाटी में लिमिटेड एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की योजना तैयार की है। यह ट्रेन समय पर यात्रियों को अपनी मंजिल पर पहुंचाएगी। यह जानकारी सोमवार को चीफ एरिया मैनेजर नार्दन रेलवे श्रीनगर ने कश्मीर के डिविजनल कमिश्नर डा. असगर हसन समून के साथ आयोजित बैठक में दी।

विज्ञापन


बैठक में मैनेजर नेशनल हाइवे आफ अथारिटी, बडगाम, गांदरबल, पुलवामा, बारामुला, कुपवाड़ा के डीसी व अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे। चीफ एरिया मैनेजर ने डिवकाम को बताया कि लिमिटेड एक्सप्रेस से यात्रियों के समय की बहुत ज्यादा बचत होगी। 90 मिनट के सफर को यह ट्रेन 35 मिनट में पूरा करेगी और सभी स्टेशनों पर रुकेगी। 
विज्ञापन


ज्यादा से ज्यादा यात्री इस ट्रेन में सफर करें इसके लिए 12 बोगियां लगाई जाएगी। विद्यार्थी व कर्मचारी समय पर अपने कार्यालय और स्कूल कालेज पहुंचेंगे। बैठक में श्रीनगर-जम्मू फोरलेन राजमार्ग के कार्य पर भी चर्चा की गई। अधिकारियों ने श्रीनगर शहर के सेमी रिंग की जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री पैकेज के तहत 60.94 किलोमीटर लंबी इस सड़क पर 1903 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे कई ट्रेनों का कर सकता है विस्तार

railway will run Limited Express train in kashmir valley
भारतीय रेल - फोटो : PTI

गर्मियों की छुट्टियों में बढ़ रही रेल यात्रियों की संख्या को लेकर रेलवे की तरफ से कई ट्रेनों का विस्तार किया जा सकता है। रेलवे ने इसकी तैयारी करना शुरू कर दिया है। मई महीने में रेलवे की तरफ से इसको लेकर एलान किया जा सकता है। 

देश के विभिन्न हिस्सों में जब से परीक्षाएं खत्म हुई हैं, तब से ही जम्मू और कटड़ा पहुंचने वाले यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी शुरू हुई है। इसी को लेकर रेलवे ने अप्रैल में 11 नई साप्ताहिक ट्रेनें चलाई हैं। जिसके बाद यात्रियों को इससे राहत मिली है। हालांकि यह ट्रेनें सप्ताह में एक दिन या फिर तीन दिन ही चल रही हैं। 

शुरूआत में रेलवे ने इन ट्रेनों को दो महीने के लिए चलाने की योजना रखी गई है। कुछ ट्रेनें मई के अंत तक चलेंगी और कुछ ट्रेेनें जून के अंत तक चलाई जानी हैं। लेकिन जिस प्रकार लगातार यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है, इसको देखते हुए अब रेलवे ने कुछ ट्रेनाें को विस्तार करने को लेकर तैयारी करना शुरू कर दिया है। अगस्त तक कटड़ा और जम्मू पहुंचने वाले रेल यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed