फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   rail link to kashmir valley to be launched

प्रधानमंत्री ने किया काजीकुंड-बनिहाल रेल सेवा का शुभारंभ

Wed, 26 Jun 2013 01:01 PM IST
जम्मू/ब्यूरो
जम्मू/ब्यूरो Updated Wed, 26 Jun 2013 01:01 PM IST
विज्ञापन
rail link to kashmir valley to be launched

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बुधवार को हरी झंडी दिखाकर काजीकुंड-बनिहाल रेल सेवा का शुभांरभ किया।

विज्ञापन


इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर की पीर पंजाल की पहाड़ियों के बीच बनिहाल से काजीगुंड तक 11.21 किलोमीटर की एशिया की दूसरी सबसे लंबी सुरंग में रेल सफर शुरु हो गया।

इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी मौजूद थीं।

औपचारिक शुभांरभ के बाद इस मार्ग पर गुरुवार से ट्रेन सेवा यात्रियों के लिए खोल दी जाएगी। ये ट्रेनें सप्ताह में पांच दिन चलेंगीं।

कभी रियासत के महाराजा प्रताप सिंह और बाद में इंदिरा गांधी ने कश्मीर को रेलवे लाइन से जोड़ने का जो सपना देखा था, वह अब पूरा गया।

सुरंग की खासियत

न्यू ऑस्ट्रिया टनलिंग मैथड से तैयार टनल पर कुल 1300 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।

खास बात यह है कि टनल में रंग बिरंगी लाइटें लगाई गई हैं और इसमें एक वैकल्पिक रास्ता बनाया गया है, ताकि आपातकालीन स्थितियों में यात्रियों को निकालने के लिए उसका उपयोग किया जा सके।
विज्ञापन


11.21 किलोमीटर लंबी सुरंग में 200 सीसीटीवी कैमरे और 25 फोन बूथ लगाए गए हैं।

बनिहाल से काजीगुंड सेक्शन आठ साल साल में बनकर तैयार हुआ है। इसे तैयार करने में छह सौ मजदूर दिन रात काम कर रहे थे।

बनिहाल-काजीगुंड ट्रैक पर 28 दिसंबर 2012 और 18 जून 2013 को ट्रेनों के संचालन का सफल प्रशिक्षण हो चुका है।

यात्रियों को पहले सड़क मार्ग द्वारा बनिहाल से श्रीनगर जाने तक डेढ़ सौ रुपये खर्च करने पड़ते थे, वहां अब लगभग 50 रुपये लगेंगे।

बनिहाल से काजीगुंड तक 35 किमी का सड़क सफर है। जबकि रेल का 17 किमी सफर है। डेढ़ घंटे का सफर आधे में पूरा होगा। इससे लोगों का समय भी बचेगा।

देश के किसी भी कोने से घाटी का टिकट पाकर यात्री ट्रेन से श्रीनगर व घाटी के अन्य स्टेशनों तक पहुंच सकते हैं।

इस आधुनिक टनल के अंदर सीसीटीवी कैमरे, आक्सीजन संयंत्र, आग बुझाने के संयंत्र, रेडियो सिस्टम, धुएं का पता लगाने के संयंत्र, एसकैप रूट और इमरजेंसी टेलीफोन की व्यवस्था भी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed