{"_id":"56eb9d754f1c1b58278b4d5d","slug":"radio-station-established-in-udhampur-jitendra-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधमपुर में रेडियो स्टेशन होगा स्थापित : जितेंद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधमपुर में रेडियो स्टेशन होगा स्थापित : जितेंद्र सिंह
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Fri, 18 Mar 2016 11:47 AM IST
विज्ञापन
डॉ. जितेंद्र सिंह
- फोटो : FILE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएमओ में राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि उधमपुर में रेडियो स्टेशन स्थापित किया जाएगा। आल इंडिया रेडियों का यह केंद्र प्रसार भारती के जरिये स्थापित होगा। इसके लिए प्रस्ताव जमा किया गया है। जिला प्रशासन ने शहर में इसके लिए जमीन चयनित किया है और शीघ्र ही भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई शुरू होगी।
नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट में घोषित 15 एफएम चैनल के अलावा उधमपुर का केंद्र होगा। 15 नए क्षेत्रीय एफएम चैनलों में कठुआ और भद्रवाह के लिए तीन-तीन तथा लेह, कारगिल और पुंछ के लिए नौ चैनल होंगे।
उन्होंने कहा कि भद्रवाह के एमएलए दलीप सिंह परिहार तथा कुछ सामाजिक संगठनों की मांग पर भद्रवाह रेडियो स्टेशन के ट्रांसमीटर की फ्रीक्वेंसी बढ़ाई जाएगी। उन्होंने उत्तर पूर्व क्षेत्र के लिए 18 नए एफएम रेडियो चैनल स्वीकृत किए जाने पर सूचना प्रसारण मंत्री अरुण जेटली का आभार जताया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि टीवी की दमदार उपस्थिति के बाद भी दूरदराज के इलाकों में जहां टीवी उपलब्ध नहीं है, बिजली नहीं है, टीवी सिग्नल का अभाव है वहां रेडियो सशक्त माध्यम है। देशभर में कम से कम 15 हजार पंचायतों में आप्टिकल फाइबर की सुविधा नहीं है।