फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Pulwama: Two Jaish's helpers arrested, used to help terrorists in providing shelter and weapons

पुलवामा: जैश के दो मददगार गिरफ्तार, आतंकियों को आश्रय देने और हथियार पहुंचाने में करते थे मदद

Tue, 28 Dec 2021 12:11 AM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, पुलवामा
संवाद न्यूज एजेंसी, पुलवामा Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 28 Dec 2021 12:11 AM IST
सार

एक अधिकारी ने बताया कि एक सूचना मिलने के बाद पुलवामा पुलिस, 44 राष्ट्रीय राइफल्स और सीआरपीएफ ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी शिनाख्त आदिल अली निवासी आचान, आसिफ गुलजार निवासी हाजीदारपोरा के रूप में हुई है।

विज्ञापन
Pulwama: Two Jaish's helpers arrested, used to help terrorists in providing shelter and weapons
गिरफ्तार किया गया। (सांकेतिक फोटो) - फोटो : Social Media

विस्तार

सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के दो मददगारों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी आतंकियों को खाने, रहने, परिवहन और हथियारों की आपूर्ति के साथ सभी तरह की मदद उपलब्ध कराते थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि एक सूचना मिलने के बाद पुलवामा पुलिस, 44 राष्ट्रीय राइफल्स और सीआरपीएफ ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी शिनाख्त आदिल अली निवासी आचान, आसिफ गुलजार निवासी हाजीदारपोरा के रूप में हुई है। दोनों अपने जैश कमांडरों के संपर्क में थे और उनके निर्देश पर दहशतगर्दों को मदद पहुंचाते थे।

विज्ञापन

बिजबिहाड़ा में सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड हमला

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबिहाड़ा से सटे राष्ट्रीय राजमार्ग पर आतंकियों ने सोमवार को सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड हमला कर दिया। हालांकि हमले में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। वारदात के बाद आतंकी भाग निकले। सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया, लेकिन देर शाम तक कोई सुराग नहीं लग पाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed