फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Provincial President of National Conference: Said the attack on Jammu airport is a new dimension of Pakistan's terrorism

नेशनल कांफ्रेंस के प्रांतीय अध्यक्ष: कहा जम्मू हवाई अड्डे पर हुआ हमला पाकिस्तान के आतंकवाद का नया आयाम

Sun, 27 Jun 2021 11:51 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sun, 27 Jun 2021 11:51 PM IST
सार

पाकिस्तानी आतंकियों ने महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने के लिए पहली बार ड्रोन का इस्तेमाल किया है।

विज्ञापन
Provincial President of National Conference: Said the attack on Jammu airport is a new dimension of Pakistan's terrorism
देवेंद्र सिंह राणा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नेशनल कांफ्रेंस के प्रांतीय अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राणा ने जम्मू-कश्मीर हवाई अड्डा क्षेत्र में रविवार को हुए ड्रोन हमले की निंदा करते हुए इसे 'पाकिस्तान के आतंकवाद का नया आयाम' बताया। राणा ने यह भी कहा कि इस आतंकी हमले ने पाकिस्तान के मंसूबों को उजागर कर दिया है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि जम्मू में उच्च सुरक्षा वाले हवाई अड्डा परिसर स्थित वायुसेना स्टेशन में शनिवार देर रात ड्रोन का इस्तेमाल करते हुए दो बम गिराये गए। पाकिस्तानी आतंकियों ने महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने के लिए पहली बार ड्रोन का इस्तेमाल किया है। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि पहला विस्फोट कल देर रात एक बजकर 40 मिनट के आसपास हुआ जबकि दूसरा उसके छह मिनट बाद हुआ। उन्होंने बताया कि इस बम विस्फोट में दो वायुसेना कर्मी घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू एयरपोर्ट ड्रोन हमला: पढ़िए इस घटना से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें, सामने आई यह सच्चाई

उन्होंने बताया कि पहले धमाके में शहर के बाहरी सतवारी इलाके में भारतीय वायुसेना द्वारा संचालित हवाई अड्डे के उच्च सुरक्षा वाले तकनीकी क्षेत्र में एक मंजिला इमारत की छत को नुकसान हुआ जबकि दूसरा विस्फोट छह मिनट बाद जमीन पर हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed