फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   weather

बर्फबारी के चलते दूसरे दिन भी यातायात के लिए बंद रही ऐतिहासिक मुगलरोड,बर्फ हटाने का काम रहा जारी

विज्ञापन
weather
पुंछ जिले में मुगलरोड से बर्फ हटाते जे सी बी मशीन,सडक का दृश्य और पीर की गली का दृश्य - फोटो : POONCH
पुंछ। मुगलरोड बर्फबारी के चलते यातायात के लिए सोमवार को दूसरे दिन भी पूरी तरह से बंद रही। इस दौरान पूरे पीर पंजाल के पहाड़ों पर बर्फ की सफेद चादर नजर आती रही।
विज्ञापन

गौरतलब है कि रविवार को सुबह तड़के पुंछ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों पीर पंजाल के पहाड़ों पर बर्फबारी होने लगी थी, जोकि सोमवार सुबह तक जारी रही। इसके चलते दूसरे दिन भी मुगलरोड को यातायात के लिए बंद रखा गया। उधर दोपहर को मौसम साफ होने के साथ ही पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल इकाई की तरफ से स्नोप्लो और जेसीबी की सहायता से बफलियाज की तरफ से मुगलरोड से बर्फ हटाने का काम शुरू किया, और देर शाम तक मशीनें पीर की गली तक पहुंच चुकी थी। इसके चलते जिले की तरफ से एक तरफा वाहनों के चलने योेग्य रास्ता बना दिया गया था। परंतु मार्ग पर यातायात बहाल होने के बारे में किसी प्रकार के आदेश जारी नहीं किए गए है। रविवार से सोमवार सुबह तक होने वाली बर्फबारी से मुगलरोड पर पोशाना से पीर की गली तक करीब दो से ढाई फुट तक बर्फ रिकार्ड की गई। इसके कारण मार्ग को यातायात के लिए बंद करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed