{"_id":"ddbe5d3825429098f112e56edd2ad4d9","slug":"vhp-bajrang-dal-activists-donate-blood-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विहिप, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विहिप, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान
पुंछ/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद(विहिप) एवं बजरंग दल की तरफ से रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 51 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला विकास आयुक्त मोहम्मद हारुण मलिक रहे। उन्होंने कहा कि युवाओं को देश और समाज के प्रति अपना दायित्व समझना चाहिए।
विज्ञापन
दोपहर 11 बजे विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की तरफ से नगर के जिला जेल स्थित माता मंदिर में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता बजरंग दल के संयोजक सौरभ सूदन और विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश मंत्री निशू गुप्ता ने की, जबकि जिला सनातन धर्म सभा के प्रधान सतीश सासन और जिला विकास आयुक्त मोहमद हारूण मलिक एवं एसपी अमित गुप्ता मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी मुमताज बट्टी की अगुवाई में ब्लड बैंक पुंछ के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। इस अवसर पर निशू गुप्ता ने बताया कि देश भर की तरह पुंछ में भी रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। उधर जिला विकास आयुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि युवाओं को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।
विज्ञापन