फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   two dead in road accident,accident,punch news

एसएसपी के एस्कॉर्ट में लगा वाहन खाई में गिरा, दो पुलिस कर्मियों की गई जान

विज्ञापन
two dead in road accident,accident,punch news
पुंछ। मंडलायुक्त जम्मू डॉ. राघव लंगर के साथ पीर की गली से पुंछ लौट रहे एसएसपी के एस्कॉर्ट में लगा वाहन मंगलवार देर शाम मुगल रोड पर 70 फुट गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में सवार छह पुलिस कर्मियों में से एक की मौके पर मौत हो गई, जबकि जीएमसी रैफर किए एक एक जवान ने रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे में चार जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल उपजिला अस्पताल सुरनकोट पहुंचाया गया।
विज्ञापन

जवानों की हालत नाजुक देखते हुए दो को जीएमसी जम्मू और दो जीएमसी राजोरी रैफर किया गया, जिनमें से एक की रास्ते में मौत हो गई। एक घायल का सुरनकोट अस्पताल में उपचार जारी है। हादसे में जान गंवाने वाले पुलिसकर्मी की पहचान सारजेंट शोएब अहमद पुत्र हक नवाज निवासी गांव नक्कामंज्याड़ी (मेंढर) के रूप में हुई है। जबकि वाहन चालक सारजेंट शाम लाल निवासी गांव जलास (पुंछ) ने भी दम तोड़ दिया है।
विज्ञापन

घायलों में इश्तकार अहमद, परवेज अहमद भट्टी, शमीम अहमद और गुलाम मुस्तफा शामिल हैं। इश्तकार अहमद को जीएमसी जम्मू, जबकि परवेज अहमद और शमीम अहमद को जीएमसी राजोरी रैफर किया गया है। मंडलायुक्त जम्मू अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन मंगलवार दोपहर बाद मुगल रोड पर पीर की गली में गए थे। उनके साथ डीसी पुंछ इंद्रजीत, एसएसपी डॉ. विनोद कुमार और अन्य अधिकारी भी थे। देर शाम जब सभी अधिकारी पीर की गली से सुरनकोट की तरफ लौट रहे थे तो सुरनकोट तहसील के डंडी डोरगियां बफलियाज क्षेत्र में एक सुरक्षा वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएमओ सुरनकोट जुल्फकार अली ने बताया कि पुलिस वाहन के खाई में गिरने से एक पुलिस कर्मी की मौत हुई है। पांच अन्य घायलों में से चार को प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू और राजोरी रैफर किया गया, जनमें से एक और जवान ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed