फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   trffice police

ट्रैफिक पुलिस ने मेंढर में सड़क किनारे पार्क किए वाहनों को क्रेन से उठा थाने पहुंचाया,लोगों ने किया कारवाही का स्वागत

विज्ञापन
trffice police
पुंछ। मेंढर में यातायात पुलिस ने सड़क किनारे बाजारों में अवैध रूप से खडे़ वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान दर्जनों वाहनों को क्रेन की सहायता से उठा कर मेंढर थाने पहुंचाया। वहीं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों विशेष कर टाटा सूमों, मेटाडोर, बसों, ट्रैक्टरों और दोपिहया वाहन चालकों पर शिकंजा कसते हुए उनके खिलाफ अभियान चलाते हुए करीब 20 वाहन चालकों के चालान काटे। उनसे करीब 15 हजार रुपये जुर्माना वसूला। यातायात पुलिस के इस अभियान का लोगों ने स्वागत करते हुए इसे उचित कदम बताया है।
विज्ञापन

रविवार सुबह मेंढर कस्बे में यातायात पुलिस क्रेन लेकर पहुंची और सबसे पहले यहां वहां बाजार में सड़क किनारे पार्क किए गए वाहनों के मालिकों को लाउड स्पीकर पर एनाउंसमेंट करते हुए वाहनों को हटाने का आह्वान किया। जब उन वाहनों को हटाने कोई नहीं पहुंचा तो बारी-बारी से क्रेन की मदद से उन वाहनों को उठा कर थाने पहुंचाया गया। इस कार्रवाई के बाद नाका लगा कर यातायात नियमों से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। जोकि देर शाम तक जारी रहा। बिना कागजों के सड़कों पर दौड़ रहे 8 वाहनों को सीज भी किया।
विज्ञापन

यातायात पुलिस के इस अभियान का मेंढर कस्बे के आम लोगों के साथ ही व्यापार मंडल के प्रधान परवीन कुमार साहनी ने स्वागत करते हुए कहा कि इसी प्रकार रोज कस्बे में गलत तरीके से खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। ताकि बाजार में जाम की स्थिति न बने। आज बाजार में जाम नहीं लगा तो सभी दुकानदारों का कारोबार भी अच्छा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed