{"_id":"6192b9857892f35fd57c045b","slug":"tree-plantation-punch-news-poonch-news-jmu247906716","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुंछ से मेंढर तक सेना लगाएगी एक लाख पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुंछ से मेंढर तक सेना लगाएगी एक लाख पौधे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। सेना की कृष्णा घाटी ब्रिगेड ने वनों के संरक्षण और संवर्धन से जिले को हराभरा बनाने की पहल की है। इसमें पुंछ से मेंढर तक एक लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। सोमवार को इस अभियान का शुभारंभ करते कृष्णा घाटी ब्रिगेड के अधीनस्थ नियंत्रण रेखा पर तैनात सेना की सरला बटालियन ने गांव करमाड़ा में पौधरोपण किया। इसमें सेना के अधिकारियों, जवानों, वन विभाग, पुलिस अधिकारियों के साथ क्षेत्र के लोगों, स्कूली बच्चों और शिक्षकों ने सैकड़ों पौधे लगाए।
अभियान की अध्यक्षता कमांडिंग अधिकारी कर्नल आरपी गौतम और जिला वन अधिकारी सुरेश मांडा ने की। उन्होंने उपस्थित लोगों को वृक्षों के महत्व के बारे बताया और अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। रेंज अधिकारी निसार अहमद, करमाड़ा हाई स्कूल की शिक्षक विनीता शर्मा और डिग्री कॉलेज पुंछ की बॉटनी प्रो. रानी मुगल ने कहा कि इंसान ने अपने लाभ के लिए लगातार वनों की कटाई कर उन्हें करीब-करीब समाप्त कर दिया है। इससे बीते दो वर्षों से कोरोना काल में हर किसी को ऑक्सीजन, प्रदूषण रहित वातावरण और रोग प्रतिरोधक क्षमता वाली दवाइयों के पीछे भागना पड़ा है। ऐसे में अगर अब भी हम वनों को बचाने और अधिक से अधिक पौधे लगाने के काम को अंजाम देते हैं तो हमारी आने वाली पीढ़ियों को काफी राहत मिलेगी। उधर, गांव करमाड़ा के बुजुर्ग चोधरी मोहम्मद फजल, सरपंच हाजी मोहम्मद शरीफ, नजीर अहमद आदि ने सेना के अभियान की प्रशंसा करते कहा कि भारतीय सेना देश के दुश्मनों के खात्मे के साथ सामाजिक कार्यों में भी अहम भूमिका निभा रही है।